यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोविंदा की 'रंगीला राजा' से डेब्यू कर रहे संगीतकार ईश्वर ने कहा- 'संगीत अपना रास्ता तलाश लेता है'
दस साल के संघर्ष के बाद बॉलीवुड फ़िल्म के लिए पहला ब्रेक मिलने पर ईश्वर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने बताया कि संगीत अपना रास्ता तलाश ही लेता है।

मुंबई। अपने दौर के सुपरहिट स्टार गोविंदा जल्द ही अपनी नयी फ़िल्म रंगीला राजा में नज़र आयेंगे। गोविंदा के फैंस इस बात से बखूबी परिचित हैं कि उनके फ़िल्मों का संगीत और डांस काफी अलग होता है और जो काफी पसंद किये जाते रहे हैं। रंगीला राजा के म्यूज़िक की बात करें तो इस फ़िल्म में नवोदित संगीतकार ईश्वर कुमार ने संगीत दिया है।
पहलाज निहलानी की इस फ़िल्म में म्यूज़िक पर ख़ास ध्यान दिया गया है। पहलाज ने इस काम के लिए ईश्वर कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें इस फ़िल्म के संगीत रचने की बड़ी जिम्मेदारी दी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में ईश्वर ने बताया कि वो दस साल से म्यूज़िक के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे थे। वो अक्सर सभी फ़िल्मकारों को काम के लिए लगातार फोन किया करते थे और इसी सिलसिले में वो पहलाज निहलानी से मिले। कुछ सैंपल दिखाने के बाद पहलाज ने उन्हें इस फ़िल्म में मौका दिया और इस फ़िल्म में उन्होंने अपना बेस्ट दिया है।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर से अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं आलिया भट्ट, पिता की बात सुनकर निकले आंसू

दस साल के संघर्ष के बाद बॉलीवुड फ़िल्म के लिए पहला ब्रेक मिलने पर ईश्वर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने बताया कि संगीत अपना रास्ता तलाश ही लेता है। बता दें कि रंगीला राजा में सभी गीत माहौल के मुताबिक़ ही रचे गये हैं जिसे श्रेया घोषाल से लेकर बेनी दयाल, उदित नारायण और नक़्क़ाश अज़ीज़ जैसे गायकों ने अपनी आवाज़ दी है। संगीतकार ईश्वर ने भी इस फ़िल्म में श्रेया के साथ एक डुएट गीत गाया है। फ़िल्म 18 जनवरी को रिलीज़ होगी।
