दिग्गज संगीतकार Deva का निधन, रजनीकांत की 'अन्नामलाई' और 'बाशा' जैसी फिल्मों में दिया था संगीत
जाने-माने तमिल संगीतकार और गायक देवानेसन चोक्कलिंगम का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

HighLights
संगीतकार देवा का 75 वर्ष की आयु में निधन
कार्डियक अरेस्ट के कारण गई जान
रजनीकांत की अन्नामलाई फिल्म में दिया था संगीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल फिल्मों के जाने-माने संगीतकार और गायक देवानेसन चोक्कलिंगम (Devanesan Chokkalingam) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 'देवा' या 'थेनिसाई थेन्द्रल' के नाम से जाना जाता है।
लगभग चार दशकों के अपने करियर में, उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं की 400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया। देवा अपने पीछे एक ऐसी संगीत विरासत छोड़ गए हैं, जिसने चेन्नई की खास 'गाना' परंपरा को मुख्यधारा के सिनेमा तक पहुंचाने में मदद की।
बेटे ने की निधन की पुष्टि
रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीतकार का निधन 17 अक्टूबर सुबह करीब 8:30 बजे सूर्या अस्पताल में हुआ। उनके बेटे, संगीतकार श्रीकांत देवा ने बताया है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई।
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: Music composer Deva's son Srikanth Deva says, "My father passed away suddenly due to cardiac arrest." Deva, hugely popular for his unique 'gana' style passed away at the age of 75. In his nearly four decade career, Deva composed music for over 400 films. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2026
सुपरस्टार रजनीकांत ने भी देवा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। आईएएनएस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'जेलर 2' स्टार को देवा के घर जाते और शोक व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है।
धनराज मास्टर से सीखा पियानो
20 नवंबर 1950 को जन्मे देवानेसन चोक्कलिंगम ने तमिल सिनेमा में एक जाना-माना नाम बनने से बहुत पहले ही अपने संगीत करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने धनराज मास्टर से पियानो सीखा। धनराज मास्टर ने संगीतकार इलैयाराजा को भी संगीत सिखाया था। इसके अलावा, देवा ने जे. बी. कृष्णा से हारमोनियम पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली थी।
लगभग चार दशकों के अपने करियर में, देवा ने 400 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। इनमें 'अन्नामलाई' जैसी बेहद सफल फिल्में शामिल हैं। अन्नामलाई में रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन सुरेश कृष्णा ने किया था।
Chennai, Tamil Nadu: Actor Rajinikanth visits music director Deva’s residence and pays his last respects to the late composer https://t.co/Tekr1JPtki
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
रजनीकांत की कई फिल्मों में दिया संगीत
इसके अलावा, रजनीकांत की 'बाशा' (1995) तथा 2002 में रिलीज हुईं 'पम्मल के. संबंधम' और 'पंचतंत्रम' जैसी फिल्में में भी देवा ने संगीत दिया था।
देवा की दमदार आवाज बहुत लोकप्रिय थी। उन्होंने खुद भी कई गाने गाए। अपने लोकप्रिय गानों के अलावा, कुछ फिल्मों में देवा द्वारा दिया गया बैकग्राउंड म्यूजिक भी दर्शकों के बीच काफी हिट रहा। इसका एक उदाहरण फिल्म 'बाशा' का जोश से भरा बैकग्राउंड म्यूज़िक 'बाशा, बाशा' है।
