विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर Jailer 2 की आंधी, रजनीकांत की फिल्म की विदेशों में हुई बल्ले-बल्ले; तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:15 AM (IST)

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने चार दिनों में दुनिया भर में ...और पढ़ें

जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

HighLights

  1. 'जेलर 2' ने 4 दिनों में की शानदार कमाी

  2. फिल्म ने 'धुरंधर 2' के विदेशी कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा

  3. 'एनिमल' को भी छोड़ दिया पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' (Jailer 2) की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है। 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने 4 दिनों में ही कई रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं।

रजनीकांत (Rajinikanth) की यह फिल्म दर्शकों को लगातार अपनी ओर खींच रही है और बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े मुकाम हासिल कर चुकी है। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म अब दुनिया भर में तीन दिनों के भीतर ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

पहले दिन कितनी थी ओपनिंग?

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो जेलर 2 ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला। इसके बाद दूसरे दिन की कमाई 37.10 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन ये आंकड़ा 47.80 करोड़ रुपये के साथ खत्म हुआ।

jailer 2

इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 144.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं दुनियाभर में भी जेलर 2 का जलवा बरकरार है। इसका नेट इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ रुपये है जबकि वर्ल्डवाइड कमाई चार दिनों में 317.15 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

विदेशों में किया सॉलिड कलेक्शन

विदेशों में कमाई के मामले में 'जेलर 2' ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'धुरंधर 2' ने पहले दिन ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि 'जेलर 2' ने 55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

वहीं, 125.25 करोड़ रुपए के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इसने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' जिसने वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

jailer 2 (2)

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस सीक्वल फिल्म में विद्या बालन, एस.जे. सूर्या, राम्या कृष्णन और सूरज वेंजारामूडु भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, मोहनलाल, शिव राजकुमार और ऋतिक रोशन कैमियो करते नजर आए।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth की 'जेलर 2' में Nandamuri Balakrishna की एंट्री, कैमियो रोल के लिए ले रहे मोटा पैसा

यह भी पढ़ें- 2 दिन में 200 करोड़ के पार Jailer 2, तोड़ दिया Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड; दुनियाभर में सुनामी लाई रजनीकांत की मूवी