विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौत, बिश्नोई की धमकी के बाद भाईजान की सुरक्षा के लिए था तैनात

Published: Sat, 08 Aug 2026 10:14 AM (IST)

सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के लिए खड़े पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई है।

सलमान खान के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी की मौत। फोटो क्रेडिट- एक्स

सलमान खान के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी की मौत। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर खड़े एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वह अभिनेता की सुरक्षा के लिए तैनात थे। 

IANS की रिपोर्ट की मानें तो 41 साल के कॉन्स्टैबल गणेश सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। 

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौत

मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि बेहोश होने के तुरंत बाद ही दूसरे पुलिसकर्मी उन्हें निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल, इस मामले पर अभी सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

मिल रही धमकियों के बीच बढ़ाई गई थी सुरक्षा

यह मामला उस वक्त हुआ, जब सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। काला हिरण मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई से मिली जान से मारने की धमकियों के बीच ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

Salman Khan

सलमान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

मालूम हो कि 90s में काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान (Salman Khan) को सालों से लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं, 14 अप्रैल 2024 की सुबह एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग भी हुई थी। इस मामले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद से ही एक्टर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। 

सुरक्षा पर क्या बोले थे सलमान?

पिछले साल सलमान खान ने मिल रही धमकियों और बढ़ाई गई सुरक्षा को लेकर कहा था कि सिक्योरिटी के साथ उनका घूमना-फिरना मुश्किल हो गया था। उन्होंने यह भी कहा था, "भगवान, अल्लाह, सब उन पर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही है। बस यही है। कभी-कभी, इतने सारे लोगों के साथ घूमना मुश्किल हो जाता है।"

यह भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड आया आगे, Salman Khan बना रहे हैं 'आशियाना'; अनुपम खेर ने डोनेट किए 5 लाख

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana से पहले सलमान खान बनने वाले थे पर्दे पर श्रीराम, भाई के अफेयर की वजह से डिब्बाबंद हुई थी फिल्म?