विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Radhika Video: मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका ने सगाई में किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही है तारीफ

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 20 Jan 2023 09:26 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 20 Jan 2023 10:37 AM (GMT+05:30)

हाल ही में राधिका का मेहंदी तस्वीरें और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब खबर आ ...और पढ़ें

Photo Credit : Anant Ambani And Radhika Merchant Photo ANI
Photo Credit : Anant Ambani And Radhika Merchant Photo ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। Anant Ambani Radhika Merchant Engagement Video: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। बड़े बेटे के बाद अब मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की सगाई गुरुवार को हुई है। दोनों की सगाई की रस्में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। सगाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नीता जिस तरह से अपनी होने वाली छोटी बहू का स्वागत कर रही हैं वो वाकई में बस देखने लायक था। इस वीडियो को सोशल मीडिया काफी पसंद किया जा रहा है।

नीता होने वाली बहू का शादी अंदाज में किया स्वागत

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। ये रस्में गुजराती हिंदू परिवारों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू का द्वार पर ही बड़े ही शाही अंदाज से स्वागत करती हैं। वो पहले राधिका की आरती उतारती हैं, फिर उन्हें तिलक लगाती हैं। इस तरह से नीता ने एक-एक करके कई रस्में इस दौरान निभाई।

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Merchant (@radhikamerchantfc)

बहू ने हाथ जोड़ झुक कर किया इस अंदाज में किया प्रणाम

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू जिस तरह से परिवार को हर सदस्य के सामने हाथ जोड़कर और झुक कर उनको सम्मान दे रही हैं उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर राधिका के इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही हैं। हर कोई नए जोड़े को बधाई देने के साथ ही उनकी जमकर तारीफ करता नजर आ रहा है।

सगाई में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी मौजदूगी दर्ज कराई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उनके छोटे भाई अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी पहुंचे। वे दोनों पारंपरिक ड्रेस में ही नजर आए। इसके साथ ही स्पोर्ट्स और बॉलीवुड के कई सितारों ने भी शिरकत की। इनमें सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय, श्रेया घोषाल, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण समेत कई दिग्गज शामिल थे।