विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेहदी हसन की वो गजल, टूटे दिल की खामोश टीस को करता है बयां; सीधा रूह में बसती है आवाज

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:06 PM (IST)

मेहदी हसन (Mehdi Hassan) का 55 साल पुराना गजल आज भी दिलों को सुकून पहुंचाता है। इस गीत के बोल आपका दिल छू लेंगे।

मेहंदी हसन का गजल 55 साल बाद भी अमर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

मेहंदी हसन का गजल 55 साल बाद भी अमर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. मेहदी हसन का सबसे भावुक गजल

  2. प्रेमी के टूटे हुए दिल की टीस करती है बयां

  3. 59 साल से राज कर रही मेहदी हसन की गजल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शहंशाह-ए-गजल कहे वाले मेहदी हसन (Mehdi Hassan) ने सिनेमा को कई यादगार गजलों से नवाजा है। उनका एक गजल इतना पॉपुलर हुआ था जिसका असर 59 साल भी खत्म नहीं हुआ है।

मेहदी हसन (Mehdi Hassan Ghazal) का ये गजल जुदाई, दर्द और कसक को बयां करता है। एक प्रेमी जो अपनी प्रेमिका से अलग होने के बाद अपने दिल में उठ रहे टीस को भावुक बोल के साथ जाहिर करता है। 

पाकिस्तानी फिल्म की सुपरहिट गजल

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी फिल्म 'दोबारा' (Dobara) का है। इसी नाम से भारतीय फिल्म 'दो बारा' (Do Bara) भी आई थी। हालांकि, पाकिस्तानी फिल्म 'दोबारा' के लिए मेहदी हसन ने एक गजल गाया था जो इंडिया में भी खूब सुनी जाती है।

मेहदी हसन की आवाज में बना कल्ट

एक बार रेखा ने भी एक इंटरव्यू में यही गजल गुनगुनाया था। यह गजल मेहदी हसन की मशहूर गजल 'मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो' (Mujhe Tum Nazar Se Gira To Rahay Ho) गीत है। यह गजल 'दोबारा' फिल्म के लिए गाया गया था जिसे मेहदी हसन की आवाज ने हमेशा-हमेशा के लिए म्यूजिक लवर्स के दिलों में उतार दिया था। इस गीत को अभिनेता वाहिद मुराद पर फिल्माया गया।

Mehdi Hassan

दिल में बस जाते हैं गजल के बोल

यह गजल टूटे हुए दिल की टीस, जुदाई का गम और अंदर की बेचैनी को बयां करता है। इस गजल में प्रेमी दिल ही दिल अपनी प्रेमिका द्वारा ठुकराए जाने की कसक बता रहा है। मसरूर अनवर की लिखी इस गजल के एक-एक बोल आपके दिलों में बस जाएंगे। इसका संगीत भी दिल छूने वाला है। इसे सोहेल राणा ने अपनी धुनों से सजाया।

 

1967 से यह गजल हर म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसता है। वक्त बीतता गया, लेकिन यह गजल दुनियाभर में हर जेनरेशन के बीच अमर रहा। यह कल्ट क्लासिक सैड सॉन्ग्स (Cult Classic Sad Songs) में से एक है।

यह भी पढ़ें- मुशायरों के बेताज बादशाह, KL Saigal का एक कल्ट गीत लिखकर पाई सफलता; फिर क्यों खुमार बाराबंकवी ने छोड़ा बॉलीवुड?

यह भी पढ़ें- 90s में सबसे हिट था Altaf Raja का नॉन-फिल्मी गाना, एक दिन में बिकी थीं 70 लाख कैसेट; 29 साल बाद भी है कल्ट