क्या वाकई रणवीर सिंह ने चुराए धोनी की बेटी ज़ीवा के ग्लासेस, धोनी ने पोस्ट शेयर कर सुनाया मज़ेदार वाकया
Ranveer Singh Ziva Glasses धोनी ने रणवीर सिंह और अपनी बेटी ज़ीवा धोनी से जुड़ा मज़ेदार किस्सा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे सुनकर रणवीर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने यूनीक स्टाइल के कारण भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर सिंह हमेशा से ही कलरफुल और अलग दिखने वाली चीज़ें इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब उनके सनग्लासेस टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की बेटी जीवा से मैच हुए तो हर कोई हैरान रह गया। इस पूरे वाकये को खुद एमएस धोनी ने बताया है कि उनकी बेटी को लगा था कि रणवीर ने उनके ग्लासेस चोरी कर लिए हैं।
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रणवीर सिंह और अपनी बेटी जुड़ा एक मज़ेदार वाक्य शेयर किया है। दरअसल रणवीर सिंह की एक तस्वीर सामने आई है जिसमे वो हूबहू जीवा धोनी की तरह सनग्लासेस पहने दिख रहे हैं। रणवीर की फोटो देखकर जीवा भी दंग रह गई थीं। इस किस्से को शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, 'जीवा ने कहा कि रणवीर उनके सनग्लासेस क्यों पहने हुए हैं, और फिर वो तुरंत अपने ग्लासेस ढूंढने के लिए ऊपर चली गई, और फिर उसने कहा कि मेरे ग्लासेस मेरे पास हैं'।
आगे धोनी लिखते हैं, 'आजकल के बच्चे काफी अलग हैं, जब मैं साढ़े चार साल का था तो मेरे दिमाग में कभी नहीं आया कि मेरे पास एक जैसे ग्लासेस हैं, जब भी जीवा रणवीर सिंह से मिलेगी तो मुझे पूरा यकीन है कि वो उन्हें कहेगी कि मेरे पास भी आपके जैसे ग्लासेस हैं'। इस पोस्ट को देखकर रणवीर सिंह भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए, उन्होंने अपनी हंसी की ईमोजी शेयर करते हुए जीवा को 'फैशन इंस्टा' कहा है।
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की बॉलिंग पर रणवीर सिंह ने मारा शॉट, देखें- कपल के क्रिकेट खेलने का शानदार वीडियो
रणवीर सिंह और जीवा धोनी ने वाकई एक जैसे दिखने वाले ग्लासेस पहने हुए हैं। जिसे देखकर ज़ीवा ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह भी धोखा खा सकते थे।