विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mrs World 2022 Sargam Koushal: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, क्राउन पहनते ही आंखों से छलके आंसू

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sun, 18 Dec 2022 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2022 07:21 PM (IST)

Mrs World 2022 Sargam Koushal भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ...और पढ़ें

Sargam Kaushal Sargam Koushal win title of Mrs World 2022.
Sargam Kaushal Sargam Koushal win title of Mrs World 2022.

नई दिल्ली, जेएनएन। Mrs World 2022 Sargam Kaushal: मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का एलान हो चुका है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी ताज पोसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और देश वापसी देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दे रहे हैं।

क्राउन जीतने पर इमोशन हुईं सरगम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरगम कौशल गुलाबी कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का क्राउन जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं।  

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

21 सालों बाद भारत लौटा ताज

जानकारी के अनुसार, सरगम ने मिस वर्ल्ड 2022 में खिताब अपने नाम कर 21 सालों बाद ताज को भारत में फिर से लेकर आ रही हैं। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। वहीं, उन्होंने साल 2001 में इस क्राउन को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। 

इन बॉलीवुड सितारों ने लिया भाग

अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, एक्ट्रेस सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कालकारों ने शामिल थीं।  

कौन हैं सरगम कौशल

आपको बता दें कि सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और क्राउन अपने नाम कर इतिहास रच दिया। जानकारी के मुताबिक, सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। सरगम, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक टीचर थी। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

यह भी पढ़ें: Prabhas ने अपनी शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘सलमान खान की शादी के बाद…’