Move to Jagran APP

Mouni Roy ने पुराने दिनों को किया याद, सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी थ्रैबैक तस्वीरें शेयर की हैं

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 02:06 PM (IST)
Mouni Roy remembers the old days, throwback pictures share of vacation on social media.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी थ्रैबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

इन थ्रोबैक तस्वीरों में एक्ट्रेस मौनी रॉय व्हाइट कलर की ड्रेस में समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर मौनी रॉय ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। मौनी रॉय की इन तस्वीरो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों को अब तक (खबर लिखें जाने तक) 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

साथ ही कलाकार तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘एक सपने की तरह।’ मोनिक शर्मा, गुंजन, शिरनी ने फोटो पर हार्ट के इमोजी कमेंट किए हैं।

इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो लोगों से अपने आस पास मदद करने का अग्रह कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग अपने घरों पर सुरक्षित होंगे और आप अपने आस-पास मौजूद उन लोगों की मदद करें जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड पेशेंट्स की मदद करने वाले एनजीओं और फाउंडेशन की मदद करने का भी अनुरोध किया था।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं हाल में वो लंदन कॉन्फिडेंशियल वेब सीरीज में नजर आई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.