विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें देखीं क्या, चला रही हैं नैनों का ब्रह्मास्त्र

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 22 Nov 2018 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 09:37 AM (IST)

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी अल्हड़ मस्ती की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनका बिंदासपन दिखता है। जागरण डॉट कॉम का ये वीडियो भी देखिये...

मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें देखीं क्या, चला रही हैं नैनों का ब्रह्मास्त्र
मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें देखीं क्या, चला रही हैं नैनों का ब्रह्मास्त्र

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर सौ करोड़ी फिल्म गोल्ड से बड़े परदे पर डेब्यू करने वाली मौनी रॉय को अब अगले साल रिलीज़ होने वाली ब्रह्मास्त्र से पहले अपनी दो फिल्मों का इंतज़ार है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ख़ूबसूरती की चर्चा में किसी तरह की लेटलतीफी नहीं है। वो फिर आ गई हैं अपनी नई तस्वीरों के साथ।

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी अल्हड़ मस्ती की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनका बिंदासपन दिखता है। मौनी के इन्स्टाग्राम पर 6 मिलियन और ट्वीटर पर 3.03 मिलियन फ़ॉलोवर्स हैं l

कौन हैं मौनी

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जन्मीं मौनी ने जामिया मिलिया इस्लामिया से मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया था और साल 2007 में टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में पुलकित सम्राट के अपोज़िट कास्ट की गईं। इसके बाद उन्होंने कस्तूरी, पति पत्नी और वो और दो सहेलियां जैसे सीरियल्स में भी काम किया और उसी दौरान उन्होंने डांस शो ज़रा नच के दिखा में भी हिस्सा लिया.

मौनी की पहचान तब बनने लगी जब उन्होंने देवो का देव महादेव सीरियल में सती का रोल किया l इसी सीरियल में महादेव का रोल निभा रहे मोहित रैना से उनके अफेयर की भी ख़बरें रहीं। एकता कपूर ने साल 2015 में उन्हें सीरियल नागिन में शिवन्या का रोल दिया .यहां से मौनी की किस्मत बुलंदी पर पहुंच गई l

मौनी को करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में विलेन के रूप में देखा जा सकेगा जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी हैंl इस फिल्म में अभी साल भर की देरी है लेकिन उससे पहले उनकी जॉन अब्राहम के साथ रोमियो अकबर वाल्टर (रॉ) और राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना रिलीज़ हो जायेगी l

मौनी रॉय कहती हैं कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र में लुक टेस्ट और रोल के लिए उन्होंने एक लंबा रास्ता तय किया है l इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम मौनी का तो जैसे सपना ही पूरा हो गया हैl

मौनी रॉय कहती है,’यह एक दिव्य सपना जैसे था l मैं एक छोटे से बिल्ली के समान थी, जो उन्हें देखने के लिए बहुत ही उत्साहित थी और मुझे यह पता नहीं होता था कि उनके साथ शॉट पूरा होने के बाद मुझे क्या करना चाहिएl मैं उनके साथ काम करने के बाद खुशी से मर भी सकती हूँl

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से आई हुई लड़की को कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था”।

यह भी पढ़ें: Box Office: रजनी-अक्षय के आने से पहले...सुपरहिट, इतने करोड़ कमाई का अनुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।