सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर्स और उनके चर्चित भाई-बहन, पूरी लिस्ट देखिए
सोनम कपूर और रिआ कपूर इन दोनों बहनों के बीच सबसे कॉमन चीज है फैशन से लगाव। दोनों बहनें अकसर ही किसी न किसी इवेंट में एक साथ नजर आ ही जाती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में कई ऐसी भाई बहन की रियल लाइफ जोड़ियां हैं जो अपने स्ट्रांग बांड के कारण सुर्खियों में रहते हैं। यह एक्टर्स अपने सिबलिंग की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं और पसंद किए जाते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की चर्चित भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में।
View this post on Instagram
सारा और इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अपने स्ट्रांग रिलेशनशिप बांड के कारणा खूब सुर्खियां बटोरते हैं। यह भाई बहन की जोड़ी अकसर ही चिल करते नजर आ जाती है। अपने शाई नेचर के भाई इब्राहिम को सारा अली खान अकसर सोशल मीडिया पर पिक्चर्स और वीडियो शेयर कर वायरल करती रहती हैं।
अर्जुन कपूर और अंशुला
अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के काफी क्लोज माने जाते हैं। मां श्रीदेवी की मौत के वक्त पर दुखी अर्जुन कपूर को अंशुला ने काफी सहारा दिया था। भाई बहन की यह जोड़ी अकसर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण चर्चा में आ जाते हैं। दोनों के मजबूत बांड के कारण ही अर्जुन कपूर को अंशुला की बैकबोन भी कहा जाता है।
अभिषेक और स्वेता बच्चन
अमिताभ बच्चन की बेटी स्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन की बांडिंग बेहद स्ट्रांग मानी जाती है। स्वेता अपने पिता बिगबी के बेहद क्लोज मानी जाती हैं तो अभिषेक मां जया बच्चन से ज्यादा अटैच माने जाते हैं। कई मौकों पर स्वेता और अभिषेक एक दूसरे की टांग खिंचाई भी कर देते हैं। यह भाई बहन की जोड़ी अकसर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है।
करिश्मा और करीना
बॉलीवुड में 90 का दशक करिश्मा कपूर के नाम रहा है तो अब करीना कपूर अपने शानदार अभिनय के कारण छाई हुई हैं। गोविंदा के साथ खूब हिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर अपनी बहन करीना कपूर के बेहद क्लोज हैं। अकसर ही दोनों अभिनेत्रियों एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यह बॉलीवुड की ऐसी जोड़ी है जो अपने अभिनय के दम पर अपने अपने समय में खूब चर्चा में रही है।
सोनम और रिआ कपूर
कपूर खानदान की इन दोनों बहनों के बीच सबसे कॉमन चीज है फैशन से लगाव। फैशन के प्रति इनकी दीवानगी के चलते यह दोनों बहनें अकसर ही किसी न किसी इवेंट में एक साथ नजर आ ही जाती हैं। दोनों के बीच स्ट्रांग रिलेशनशिप बांडिंग भी साफ दिखाई देती है। सोनम की तरह रिआ कपूर भी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं और वह मूवी प्रोड्यूस करती हैं।