Most Awaited Sequels: 'हेरा फेरी 3' समेत इन 5 सीक्वल्स का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, जानें- हर एक का अपडेट
Most Awaited Bollywood Sequels हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी बनी हैं जिन्होंने फैंस के दिलो-जहन पर गहरा असर छोड़ा और इनके अगले भागों का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। हेरा फेरी 3 ऐसा ही एक सीक्वल है। पढ़ें पूरी खबर-
नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी ना सिर्फ अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल के करियर की यादगार फिल्म है, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी इसे कल्ट फिल्म माना जाता है। इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी भी खूब पसंद किया गया था और फैंस को अब हेरा फेरी 3 का इंतजार है। इस सीक्वल की घोषणा मुंबई में एक इवेंट में की गयी थी, जिसमें फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट भी शामिल हुई थी, मगर बात आगे नहीं बढ़ी।
अब एक बार फिर हेरा फेरी 3 चर्चा में है। फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी 3 को लेकर उम्मीद जतायी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोज ने बताया कि कहानी तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपनी-अपनी पुरानी भूमिकाएं निभाएंगे। बस कुछ चीजों पर फैसला बाकी है। उनका कहना है कि पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए बेहद सतर्क रहना होगा।
इस खबर के फैलते ही सोशल मीडिया में हेरा फेरी 3 ट्रेंड हो रहा है और इसको लेकर मीम्स की बाढ़ आ गयी है, जिनमें लम्बे इंतजार की कसक को मजाकिया अंदाज में बयां किया जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि अब हेरा फेरी 3 की गाड़ी कुछ आगे बढ़ सकती है। वैसे बॉलीवुड में पिछले कई सालों से कुछ और हिट फिल्मों के सीक्वल्स का इंतजार किया जा रहा है।
Everyone waiting for #HeraPheri3 from years: pic.twitter.com/zm2DM7z5MN— Abhishek Tiwari (@the_khiladi__) June 23, 2022
What? #Herapheri3 coming up 🤯😍 pic.twitter.com/Jp1145txVK— Mukul Sharma (@stufflistings) June 23, 2022
Really this masterpiece will be created?
Awaited to watch this trio! ✨
Hope it maintains the standard of HERAPHERI ! pic.twitter.com/3oxySpgEXU— Aparna Sharma (@Aparna_826) June 23, 2022
*Hera Pheri 3 is announced*
Everyone:#HeraPheri3 #AkshayKumar #PareshRawal #SunielShetty pic.twitter.com/1QNjv1Xr04— Paytm Entertainment (@PaytmTickets) June 24, 2022
इन सीक्वल्स का भी इंतजार
इनमें शाह रुख खान की फिल्म डॉन 3 भी शामिल है। इसका दूसरा भाग डॉन 2 ग्यारह साल पहले आया था और तभी से इस का वेट है। पिछले दिनों खबर आयी थी कि फरहान डॉन 3 की कहानी पर काम कर रहे हैं और जल्द इसको लेकर कुछ ठोस खबर आ सकती है। फरहान फिलहाल जी ले जरा की तैयारियां कर रहे हैं, जिसमें कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं।
सलमान खान की फिल्म नो एंट्री के सीक्वल नो एंट्री में एंट्री का फैंस ना जाने कब से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर भी तमाम खबरें आती रही हैं। इसको लेकर ताजा अपडेट यह है कि फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे, मगर एक्ट्रेसेज की तलाश की जा रही है। फिलहाल रश्मिका मंदाना और सामंथा प्रभु के नाम आ रहे हैं। सलमान टाइगर 3 के बाद इस फिल्म को शुरू करेंगे।
View this post on Instagram
राजकुमार हिरानी की मुन्नाभाई सीरीज की दोनों फिल्में हिट रही थीं। इसके तीसरे भाग मुन्नाभाई चले अमेरिका की घोषणा कई साल पहले की गयी थी, मगर बात इससे आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर को लेकर संजय दत्त की बायोपिक संजू बना दी। मुन्नाभाई 3 से हिरानी ने कभी इनकार नहीं किया, मगर इसको लेकर कोई ठोस अपडेट भी नहीं दिया। हिरानी ने पिछले दिनों शाह रुख खान के साथ डंकी की घोषणा की थी। वहीं, शाह रुख खान पठान निपटा रहे हैं, जो अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
धूम सीरीज की चौथी इंस्टॉलमेंट्स का भी फैंस को इंतजार है। इसकी चर्चा चलती रहती है। कभी ऋतिक रोशन तो कभी सलमान खान का नाम खबरों में उछलता रहता है, पर इसको लेकर भी यशराज बैनर ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अभिषेक बच्चन स्टारर इस सीरीज की पहली फिल्म में जॉन अब्राहम प्रतिनायक थे, जबकि दूसरे भाग में ऋतिक रोशन और तीसरे भाग में आमिर खान ने प्रतिनायक का किरदार निभाया था। ऋतिक रोशन फिलहाल विक्रम वेधा में नजर आएंगे। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगस्त में रिलीज हो रही है।