विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोनालिसा ने बोल्ड अंदाज में फैंस को दी क्रिसमस की बधाई, सोफे पर बैठकर दिए 'हॉट' पोज

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 26 Dec 2021 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 07:35 AM (IST)

Monalisa Hot Photos मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें ...और पढ़ें

Monalisa Hot Photos: भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी की के लिए जानी जाती हैं।
Monalisa Hot Photos: भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी की के लिए जानी जाती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Monalisa Hot Photos: भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी की के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा ने अपने अबतक के करियर में न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में काम किया है बल्कि कई बंगाली फिल्मों और शोज में भी नजर आ चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने टीवी सीरियल 'नजर' में निगेटिव रोल निभाकर भी खूब सुर्खियों बटोरी हैं।

मोनालिसा ने क्रिसमस पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया है विश

एक्टिंग के साथ ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। इसी बीच मोनालिसा ने अपनी कई खूबसूरत फोटोज पोस्ट कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। क्रिसमस के मौके पर जहां हर कोई तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को इस खास दिन की बधाई दे रहा है। तो ऐसे में मोनालिसा पीछे कैसे रहतीं। मोनालिसा ने क्रिसमस पर अपनी कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को विश किया है।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

सोफे पर बैठकर मोनालिसा अलग अलग अंदाज पोज देती नजर आ रही हैं

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा पूरी तरह से इस दिन के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड कलर की डीप नेक टॉप के साथ रेड एंड व्हाइट कलर की चेक शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है। सोफे पर बैठकर मोनालिसा अलग अलग अंदाज पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की स्माइल किसी का भी दिल जीत कसती हैं। अबतक इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा करती हैं बोल्ड तस्वीर शेयर

आपको बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनको देखकर जहां कुछ फैंस की धड़कने तेज हो रही हैं। वहीं कई यूजर्स को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। दरअसल, मोनालिस ने अपने हालिया फोटोशूट में व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक कलर के शॉर्ट्स में फोटोशूट में कराया था। लेकिन उनकी ये शॅार्ट्स पैंट साइड से पूरी जालीदार है जो दिखने में काफी बोल्ड नजर आ रहीं थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा था, 'हाय सोमवार... हम फिर मिलेंगे...।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।