Move to Jagran APP

मशहूर संगीतकार खय्याम ने की पूरी संपत्ति दान करने की घोषणा

खय्याम साहब पिछले तीन सालों से 14 मई के दिन डेढ़ लाख रुपये फेडरेशन को फिल्म कामगारों की मदद के लिये देते आये हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 16 May 2018 11:50 AM (IST)
मशहूर संगीतकार खय्याम ने की पूरी संपत्ति दान करने की घोषणा
मशहूर संगीतकार खय्याम ने की पूरी संपत्ति दान करने की घोषणा

मुंबई। प्रसिद्ध संगीतकार खय्याम ने सिनेमा कामगारों की सहायता के लिए अपनी पूरी संपत्ति दाने में देने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने 14 मई को फिल्म कामगारों की 22 संस्थाओं के फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की ओर से हुए समारोह में की जहां उनका सम्मान भी किया गया।

loksabha election banner

मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का 22 संस्थाओं के फेडरेशन अॉफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा आयोजित एक समारोह में किया गया। इस मौके पर खय्याम साहब ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, मेरे निधन के बाद मेरी पूरी चल अचल संपंत्ति बेच दी जाये और उससे आने वाली राशी उनके व उनकी पत्नी द्वारा स्थापित ट्रस्ट खय्याम केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट को दान कर दी जाए। यह ट्रस्ट मेरी चल अचल संपंत्ति में से पांच लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी और पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी। उन्होंने यह भी घोषणा की, कि मेरी चल अचल संपत्ति से आने वाली सालाना आय से यह ट्रस्ट फिल्म कामगारों के फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज को सालाना डेढ़ लाख रुपये देगी। साथ ही मेरी संपत्ति में से ख्य्याम केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट प्रत्येक जरुरतमंद फिल्म कामगारों को एक लाख रुपये तक जीवन में एक बार मदद करेगा। इस कार्यक्रम के दौरान खय्याम साहब ने अपने ट्रस्ट से डेढ़ लाख रुपये का चेक फेडरेशन को प्रदान किया। खास बात यह भी है कि, वे पिछले तीन सालों से 14 मई के दिन डेढ़ लाख रुपये फेडरेशन को फिल्म कामगारों की मदद के लिये देते आये हैं। यह कार्यक्रम मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके स्थित फेरडरेशन के कार्यालय में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें: कान से लौटीं दीपिका, तो क्या अब फिर से हॉलीवुड की राह

आपको बता दें कि, खय्याम साहब और उनकी पत्नी द्वारा स्थापित ट्रस्ट खय्याम केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुप्रसिद्ध भजनगायक अनुप जलोटा, गायक तलत अजीज, राज शर्मा और अन्य हैं। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा और ख्याम केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सहित फेडरेशन के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे, अलाईड मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव, फेडरेशन के ट्रेजराज मुन्ना शेख, फेडरेशन के सीनीयर वाईस प्रेसिडेंट राजा खान सहित अन्य मौजूद थे। बता दें कि, खय्याम और उनकी पत्नी ने फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों की समय-समय पर और आवश्यकता पड़ने पर कई बार सहायता की है। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज फिल्म कामगारों की 22 संस्थाओं का नेतृत्व करने वाली सबसे बड़ी और एकमात्र संस्था है। इस संस्था के अंतर्गत लगभग 10 लाख फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्रीज के टेक्नीशियन और कलाकार पंजीकृत हैं। 

यह भी पढ़ें: अक्षय की फिल्म केसरी सेट पर लगी आग से हुआ इतने करोड़ का नुकसान

बताते चलें कि, खय्याम को तीन बार फिल्‍मफेयर अवॉर्ड मिला। सबसे पहले 1977 में फिल्म कभी कभी के लिए। इसके बाद 1982 में आई फिल्म उमराव जान के लिए। 2010 में उन्‍हें फिल्‍मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2011 में खय्याम को पद्म भूषण से भी नवाजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.