विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohammed Rafi ने गाया था मां दुर्गा का सबसे कल्ट गीत, नवरात्र में मचाता है धूम; खूब डांडिया-गरबा करते हैं लोग

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:37 PM (IST)

47 साल पहले दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी ने मां दुर्गा पर फिल्माया एक ऐसा गीत गाया था, जिसके बजते ही आज भी लोग भक्ति में डूब जाते हैं।

मोहम्मद रफी की आवाज में सदाबहार है ये कल्ट गीत/ फोटो-इंस्टाग्राम

मोहम्मद रफी की आवाज में सदाबहार है ये कल्ट गीत/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 47 साल पहले मोहम्मद रफी ने गाया था भक्ति गीत

  2. गरबा और डांडिया नाइट्स की आज भी शान है गाना

  3. नवरात्र के मौके पर खूब बजता है ये कल्ट गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 11 अक्टूबर को पूरे देशभर में धूमधाम से नवरात्र मनाई जाएगी, जहां एक तरफ हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन होगा, तो वहीं बड़े-बड़े मैदानों में गरबा और डांडिया नाइट्स में लोग मग्न होने वाले हैं। इंडियन फेस्टिवल बॉलीवुड के गानों के बिना बिल्कुल अधूरे लगते हैं।

नवरात्र के इस खास मौके पर भी आज हम आपको उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने अपनी मधुर आवाज दी थी। आज इस गाने की रिलीज को 47 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी ये गाना गरबा नाइट्स में खूब बजाया जाता है।

47 सालों से मोहम्मद रफी के आइकॉनिक गीत पर खेलते हैं गरबा

दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Songs) ने अपने 4 दशक के करियर में एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं, जिन पर लोग काफी झूमते हैं, लेकिन 47 साल पहले साल 1979 में उन्होंने 'मां शेरावाली' की भक्ति में ऐसा गीत गाया, जो सालों बाद भी नवरात्र पर बजने वाले फेवरेट गीतों में से एक बन चुका है। गाने के लिरिक्स थे ' सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरावाली, ऊंचे डेरोवाली, बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे।' 

मां दुर्गा की भक्ति में लीन करने वाले मोहम्मद रफी की आवाज में गाए इस मधुर गीत पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा(Rekha) ने झूमकर डांस किया था। वह दोनों गाने में मंदिर में माता की भक्ति करते हुए डांडिया खेलते हैं। हर नवरात्र के मौके पर ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करता है।

Screenshot 2026-10-06 173115

अमिताभ-रेखा की सुपरहिट फिल्म का गाना

यह गाना दुर्गा पूजा के दौरान पांडालो, जागरण और घरों में बहुत बजाया जाता है। अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया ये कल्ट क्लासिक गीत साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म सुहाग का है, जिसकी कहानी दो जुड़वा भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जन्म के समय बिछड़ जाते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें ऐसा मिलवाती है कि वह सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

 Video Credit- Shemraoo Youtube

फिल्म में अमिताभ बच्चने के जुड़वा भाई का किरदार शशि कपूर ने निभाया था। मूवी में निरुपा रॉय, अमजद खान, कादर खान, परवीन बाबी और रेखा जैसे सितारों ने काम किया था।

यह भी पढ़ें- मजरूह सुलतानपुरी अपने घर में ही हो गए 'पराए', जयंती पर सुल्तानपुर प्रशासन और साहित्यकारों को नहीं आई याद

यह भी पढ़ें- एक दिन में लिखे गए थे 90s के 27 कल्ट गाने, आज भी हर जगह गूंजती है सदाबहार गीतों की आवाज