विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Raniganj: फिल्म स्क्रीनिंग पर इस अंदाज में नजर आए अक्षय कुमार, जानें कब रिलीज होगी 'मिशन रानीगंज'

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 14 Sep 2023 09:00 AM (IST)

Mission Raniganj जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में ...और पढ़ें

Mission Raniganj Screening In Mumbai (Photo Credit: Instagram)
Mission Raniganj Screening In Mumbai (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. अक्षय कुमार 'मिशन रानीगंज' में निभाएंगे जसवंत सिंह का किरदार
  2. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी आएंगी नजर
  3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'मिशन रानीगंज'

नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Raniganj Screening: 'ओएमजी 2' सफल होने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में, इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें एक्टर अक्षय कुमार, जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा देशमुख नजर आईं।

बता दें कि यह फिल्म जसवंत सिंह गिल की रियल-लाइफ स्टोरी पर बनी है। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर भी जारी किया गया। इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने 1989 में रानीगंज कोल फील्ड्स में फंसे खनिकों को बचाया था। इस फिल्म में अक्षय इन्हीं जसवंत सिंह की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने दिया परिणीति-राघव की शादी का हिंट? एक्टर की पोस्ट ने मचाई खलबली

स्क्रीनिंग में नजर आए ये सेलेब्स

बीती रात यानी 13 सितंबर को मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस स्क्रीनिंग में अक्षय, जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा देशमुख को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर फॉर्मल शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए।

वहीं, जैकी भगनानी इस इवेंट में व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए और उनकी बहन दीपशिखा देशमुख नेवी ब्लू को-ऑर्डर सेट पहने दिखाई दीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने खुले बाल और नो मेकअप लुक चुना। बता दें कि अक्षय इवेंट से बिना तस्वीरें क्लिक करवाए ही चले गए।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय के साथ स्क्रीन साझा करेंगी परिणीति

'मिशन रानीगंज' में अक्षय के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। ऐसे में फैंस दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'केसरी' में साथ काम किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि अक्षय की इस अपकमिंग फिल्म का नाम भी कई बार बदला जा चुका है। सबसे पहले इस फिल्म का नाम ‘द ग्रे इंडियन एस्केप’ किया गया, फिर इसे बदल कर ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ किया गया। अब लास्ट में इसे फिर से बदल कर 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' किया गया है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' में नजर आएंगे धनबाद के संजय, जानिए तीन बार क्यों बदला गया फिल्म का नाम