विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miss World 2025 Winner: थाईलैंड की इस सुंदरी ने पहना 72वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट का ताज, टॉप 8 से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता

Published: Sat, 31 May 2025 10:15 PM (IST)

हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2025) के विनर की घोषणा हो चुकी है। इसका ताज भारत ...और पढ़ें

ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने जीता ताज (Photo Credit- Instagram)
ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने जीता ताज (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. मिस वर्ल्ड 2025 का हुआ एलान
  2. थाइलैंड की इस सुंदरी ने पहना ताज
  3. भारत की नंदिनी गुप्ता को नहीं मिली जीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद में शनिवार को हुआ। सभी को भारत की नंदिनी गुप्ता की जीत का इंतजार था, लेकिन यह सपना सच नहीं हो पाया। इस प्रतियोगिता का ताज थाइलैंड की एक सुंदरी ने अपने नाम कर लिया है। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिस वर्ल्ड 2025 के विनर की घोषणा हो चुकी है। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया है। बता दें कि मिस मार्टिनिक ने चौथा स्थान हासिल किया, मिस पोलैंड को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला और मिस इथियोपिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

मिस वर्ल्ड 2025 की डिटेल्स

72वीं मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत आज शाम 6:30 बजे हैदराबाद के तेलंगाना में हुई। बता दें कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फिनाले की शुरुआत 108 प्रतियोगियों के परिचय के साथ हुई। इस राउंड के बाद घोषणा की शुरुआत हुई, लेकिन भारत के हाथ इस बार निराशा लगी है, क्योंकि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी को जीत नहीं मिल पाई।

ये भी पढ़ें- एक बार नहीं, 6 बार Miss World का ख‍िताब जीत चुका है भारत; जानें अब तक क‍िस-क‍िसके स‍िर सजा ताज?

नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में नहीं बना पाईं जगह

72वें मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 में जगह बनाने में चूक गईं। इससे पहले गुप्ता शीर्ष चार महाद्वीपीय विजेताओं में से एक के रूप में उभरीं। उन्होंने टॉप मॉडल चैलेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करने के बाद यह स्थान हासिल किया। यह हैदराबाद के ट्राइडेंट में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट का हिस्सा था। गुप्ता के साथ, अन्य तीन यूरोप से जैस्मीन गेरहार्ट (मिस आयरलैंड), अफ्रीका से सेल्मा कामन्या (मिस नामीबिया) और अमेरिका और कैरिबियन का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑरेली जोआचिम (मिस मार्टिनिक) थीं।

ये भी पढ़ें- Miss World 2025: कौन हैं नंदिनी गुप्ता? मिस वर्ल्ड 2025 में कर रही हैं भारत का प्रतिनिधित्व