Move to Jagran APP

Miss World 2019: जानें कौन हैं राजस्थान की 'सुमन रतनसिंह राव', जिसने दी 120 देशों की सुंदरियों को टक्कर

Miss World 2019 मिल इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली सुमन रतन सिंह राव ने मिस वर्ल्ड 2019 में तीसरा स्थान हासिल किया। जानिए क्या है उनका राजस्थान कनेक्शन...

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 09:15 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:12 PM (IST)
Miss World 2019: जानें कौन हैं राजस्थान की 'सुमन रतनसिंह राव', जिसने दी 120 देशों की सुंदरियों को टक्कर
Miss World 2019: जानें कौन हैं राजस्थान की 'सुमन रतनसिंह राव', जिसने दी 120 देशों की सुंदरियों को टक्कर

नई दिल्ली, जेएनएन। Miss World 2019: मिस यूनिवर्स के बाद अब मिस वर्ल्ड 2019 की भी घोषणा हो गई हो गई है। जमैका की टोनी एन सिंह ने दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़कर 'मिस वर्ल्ड 2019' का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान की सुमन रतन राव ने भाग लिया। वह भले ही खिताब ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने 117 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

loksabha election banner

राजस्थान से है रिश्ता

सुमन राव का रिश्ता राजस्थान की मिट्टी से है। इस साल मिस इंडिया का खिताब जितने वाली सुमन के दादा घर राजस्थान के उदयपुर के नजदीक आईडाणा  गांव में है। सुमन के पिता का नाम रतन सिंह राव है। उनकी माता का नाम सुशीला कुंवर है। सुमन के दो भाई हैं, जितेंद्र राव और चिराग सिंह राव। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सुमन के नाना-नानी अब भी राजस्थान में ही रहते हैं। खास बात है कि सुमन ने मिस इंडिया के लिए अपना ऑडिशन उदयपुर से है दिया था। इसके बाद वह मिस इंडिया बनीं और मिस वर्ल्ड में भाग ले सकीं।

सुमन का मुंबई कनेक्शन

सुमन परिवार फिलहाल मुंबई में रहता है। वे अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। सुमन के पिता 29 साल पहले अकेले मुंबई गए थे। उन्होंने वहां करोबार शुरू किया। साल 1999 में जब सुमन 13 महीने की थीं, तभी उनके पिता पूरे परिवार को अपने साथ ले गए। सुमन की पढ़ाई मुंबई से हुई है। फिलहाल वह मुंबई से ही CA की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, वह कभी-कभी अपने गांव आया करती हैं। एक और ख़ास बात है कि सुमन 'मिस नवीं मुंबई' बनने से चूक गई थीं।

कथक की चल रही तैयारी

सुमन ना सिर्फ प्रतियोगिता में आगे हैं, बल्कि वह कई और मामले में रूचि रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमन फिलहाल कथक डांस भी सीख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि है। वह बॉस्केट बॉल खेले में काफी शानदार खिलाड़ी हैं। Femina Miss India 2019 उन्होंने कई बास्टेबॉल के मैच खेले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.