विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miss India Runner Up Manya Singh ने सड़क पर छुए मां के पैर, पोछे पिता के आंसू, Video वायरल

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 17 Feb 2021 02:48 PM (IST)

मान्या सिंह का चर्चा में रहने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी पर्सनल लाइफ में उनका संघर्ष है। इसी ...और पढ़ें

Miss India Runner Up Manya Singh Touch Her Mother Feet On Road And Tear Wipes Her Father And Hugged
Miss India Runner Up Manya Singh Touch Her Mother Feet On Road And Tear Wipes Her Father And Hugged

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Femina Miss India 2020: फेमिना मिस इंडिया 2020 में वीएलसीसी मिस इंडिया 2020 का खिताब तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीता है। वहीं फर्स्ट रनर अप रहीं उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह और सेकेंड रनरअप रहीं मनिका शियोकांड। रनर अप होने के बावजूद मान्या सिंह लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। मान्या सिंह का चर्चा में रहने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी पर्सनल लाइफ में उनका संघर्ष है। इसी बीच मान्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हे। इस वीडियो में वह सड़क पर अपने मम्मी के पैर छूते हुए और पापा को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

वीएलसीसी मिस इंडिया 2020 रनरअप मान्या सिंह के वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। ये वीडियो प्रेरणा दायक और होने के साथ ही काफी इमोशनल भी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें मान्या सिंह अपनी मम्मी के पैर छुती हैं। इस दौरान मान्या की मां काफी भावुक होती नजर आ रही हैं। वहीं मान्या आपनी मां के आंसुओं को पोछती हैं। वहीं, उनके पिता भी मान्या की जीत से भावुक नजर आते हैं, जिसके बाद मान्या अपने पिता के पास भी जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। वहीं मान्या के पिता का ऑटो रिक्शा भी खड़ा नजर आ रहा है। इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इस पर कमेंट कर मान्या सिंह की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

हाल ही में मान्या सिंह का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। इस पोस्ट में मान्या सिंह ने अपने संघर्ष के कहानी को बयां किया था। मान्या ने लिखा था, ‘मैंने भोजन और नींद के बिना कई रातें बिताई हैं। मेरे पास कई मीलों तक चलने के लिए पैसे नहीं होते थे। मेरे खून, पसीने और आंसुओं ने मेरे सपनों को आगे बढ़ाने के लिए साहस जुटाया है। ऑटो रिक्शा चालक की बेटी होने के नाते, मुझे कभी स्कूल जाने का अवसर नहीं मिला क्योंकि मुझे अपनी बचपन में ही काम करना शुरू करना था। मेरी मां के पास मेरी परीक्षा की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे जिसकी वजह से उन्होंने अपने गहने तक गिरवी रख दिए थे और हमेशा पैशन को फॉलो करने के लिए कहा।मेरी मां ने मेरे लिए बहुत कुछ झेला है।' इस तरह की कई और बातें मान्या ने इस पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।