विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरा राजपूत ने सास नीलिमा अजीम संग शेयर की फोटो, लोगों से पूछा- रसोड़े में कौन था?

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 11:56 AM (IST)

मीरा राजपूत के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखकर कोई भी कह सकता है कि वो अपनी सासु मां की ...और पढ़ें

Image Source: Mira Rajput Social Media Page
Image Source: Mira Rajput Social Media Page

नई जिल्ली, जेएनएन। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपनी सास नीलिमा आजमी के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग शाहिद से कम नहीं। इंटरनेट यूजर्स उनकी नई पोस्ट का इंतजार करते हैं। मीरा अक्सर ही अपने हसबैंड शाहिद कपूर और दोनों बच्चों संग मस्ती-मजाक करते हुए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने एक फैमिली गेट-टुगेदर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

सास के साथ शेयर की फोटो

फोटो में मीरा लाइट पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं, उन्होंने अपने लुक को एक छोटी सी बिंदी और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। मीरा के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखकर कोई भी कह सकता है कि वो अपनी सासु मां की कंपनी को कितना एंजॉय करती हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, 'रसोड़े में कौन था? आप शर्त लगा सकते हैं, हम में से कोई नहीं। चाय और चिक्की लाओ ...

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

काफी समझदार हैं मीरा

मीरा के फैंस ने पोस्ट को पसंद किया और उनपर खूब सारा प्यार लुटाया। एक प्रशंसक ने कमेंट किया, 'उन्हें प्यार करो। बचपन के पुराने दिनों की याद दिलाता है। वह इतनी क्लासी, एलिगेंट और दिलचस्प थीं, जैसे आप भी हैं।" एक अन्य ने लिखा, "बहुत अच्छा। मां और बेटी की तस्वीर' एक और प्रशंसक ने कहा, 'शाहिद के परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ आपका जो बंधन है, वह बहुत प्यारा है।' 

फैमिली को प्रार्थमिकता देती हैं मीरा

नीलिमा ने एक बार एक इंटरव्यू में बॉलीवुड बबल को बताया था, 'मीरा को इस बात की पूरी समझ है कि किसके साथ कैसे रिश्ता निभाना चाहिए और हम दोनों साथ में काफी कूल हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'शायद मैं उसे समझती हूं क्योंकि वह छोटी है, उसे बहुत कम उम्र में बच्चे मिले, वह बेहद बुद्धिमान है, फिर भी बहुत समझदार है'।