विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Met Gala 2023: मेट गाला फैशन नाइट में इन सितारों का दिखा अजीबो-गरीब लुक, कोई बना बिल्ली तो किसी ने लगाए पंख

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 02 May 2023 10:47 AM (IST)

Met Gala 2023 हर साल की तरह मेट गाला के रेड कारपेट पर अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से सितारे शामिल हुए ...और पढ़ें

Met Gala 2023, Rehanna And Lil Nas X Photo Instagram
Met Gala 2023, Rehanna And Lil Nas X Photo Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Met Gala 2023: हर साल की तरह इस साल भी फैशन की रात यानी मेट गाला का आगाज हुआ। इस बार भी 1 मई से इसकी शुरुआत हुई। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।

हर साल इस रेड कारपेट पर अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से शामिल होते हैं। इस दौरान दर्शकों यहां सितारों का अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। आइए देखते है किसने क्या पहना है।

सिंगर रिहाना

अगर कोई है जो मेट गाला थीम के अनुसार कपड़े पहनना जानता है, तो वो हॉलीवुड सिंगर रिहाना है। दूसरी प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस और सिंगर ने अपने लुक में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस रेड कारपेट पर रिहाना व्हाइट कलर के अजीबो-गरीब गाउन में नजर आई, जिसपर फूलों का डिजाइन बना था। इतना ही नही उन्होंने अपने चेहरे पर आईलैशेज वाले गॉगल्स भी लगाए थे।

सिंगर डोजा कैट

मेट गाला  2023 में रिहाना के अलावा सिंगर और रैपर डोजा कैट का अलग अवतार देखने को मिला। इस दौरान एक्ट्रेस बिल्ली वाले लुक में नजर आई। उन्होंने व्हाइट और सिल्वर कलर का गाउन पहना था जो बिल्ली के आकार में बना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने अपने चेहरे पर बिल्ली वाला मेकअप भी किया था। इस दौरान उन्होंने कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि दी।

हार्वे गुइलेन

अमेरिकन एक्टर हार्वे गुइलेन (Harvey" Guillén) भी मेल गाला का हिस्सा रहे। इस दौरान वह लाइट पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। जो आगे से कोर्ट पेट लुक में नजर आ रहा था और पीछे से वेल (Vei) लुक में दिख रहा था।

अनोक आई

सूडान की इस लड़की का नाम है अनोक आई है। अनोक अमेरिका का सुपर फैशन मॉडल भी है। मेट गाला में अनोक आई ने भी अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान वह गोल्डन और सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आई। इसपर उन्होंने अपनी आंखों पर जालीदार मास्क भी लगाया था।

लिल नैस एक्स

24 साल के अमेरिकी रैपर, गायक और गीतकार लिल नैस एक्स  (Lil Nas X) ने मेट गाला पर अपना ऐसा अवतार देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। लिल ने रेड कारपेट पर क्रिस्टल कैरी किया। सिर से पांव तक उन्होंने खुद को सिल्वर कलर के क्रिस्टल से ढका हुआ था। सिंगर ने मेटैलिक थोंग और डायमंड-स्टडेड फेस मास्क के साथ क्रिस्टल थ्री-पेयर आउटफिट पहना था।

All Photo Credit Instagram Metgala Official