Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी खबर चलाने वालों पर भड़कीं पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी, कही ये बात

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 17 Mar 2021 06:06 PM (IST)

    मीटू अभियान के जरिए दुनियाभर के सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई यौन शोषण और दुष्कर्म की घटनाओं पर खुलकर बात की। इसके जरिए हॉलीवुड लेकर बॉलीवुड और पाकिस्तानी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई कई दर्दनाक घटनाओं के बारे में बताया।

    Hero Image
    पाकिस्तान की मशहूर गायिका और अभिनेत्री मीशा शफी, तस्वीर: Facebook

    नई दिल्ली, जेएनएन। मीटू अभियान के जरिए दुनियाभर के सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई यौन शोषण और दुष्कर्म की घटनाओं पर खुलकर बात की। इसके जरिए हॉलीवुड लेकर बॉलीवुड और पाकिस्तानी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई कई दर्दनाक घटनाओं के बारे में बताया। साथ ही सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि मीटू के जरिए यौन शोषण का आरोप लगाने पर पाकिस्तान की मशहूर गायिका और अभिनेत्री मीशा शफी को एक कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है। इन खबरों का मीशा शफी ने खंडन किया है। इस बात की जानकारी मीशा के वकील और खुद गायिका ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। 

    मीशा शफी के वकील ने अपने क्लाइंट के खिलाफ इस तरह की फर्जी खबरें चलाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अपने वकील के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मीशा शफी फर्जी खबरों का खंडन किया और लिखा, 'एक और दिन, एक और अभियान झूठी जानकारी फैला रहा है। बोलने से अधिक होने वाली तुलना में ज्यादा रोमांचक है। यही वजह है कि हम मौन से दुख को समाप्त करते हैं। बोलने वाले सभी को ढेर सारा प्यार और एकजुटता, यह मुश्किल है!'

    दरअसल 2 साल पहले मीशा शफी ने पाकिस्तान अभिनेता और गायक अली जफर के खिलाफ यौन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद अली जफर ने मीशा के सभी आरोपों का खंडन किया और उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। बीते दिनों ऐसी फर्जी खबरें सामने आई थीं कि इस मानहानि मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मीशा शफी को 3 साल की सजा सुनाई है। 

    पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की खबर के अनुसार मीटू अभियान के दौरान मीशा शफी ने अली जफर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने घर पर बुलाया और रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनका यौन शोषण किया था। इन मीशा शफी ने इन सभी आरोपों को अली ने झूठ बताया था और उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। वहीं सितंबर 2020 में पाकिस्तानी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ने पाया कि मीशा शफी ने सोशल मीडिया पर अली जफर को बदनाम करने के लिए अभियान चला रही हैं। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

    आपको बता दें कि अली जफर पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म तेरे बिन लादेन से की थी। इसके बाद वह मेरे ब्रदर की दुल्हन, लंदन पेरिस, न्यूयॉर्क, टोटल सियाप्पा और डियर जिंदगी में नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने भी आए हैं।

    (Disclaimer: इस खबर को शुरुआत में उपलब्ध जानकारियों के आधार पर प्रकाशित किया गया था। अब उन तथ्यात्मक त्रुटियों को दूर करते हुए अपडेट कर दिया गया है।)