Move to Jagran APP

Marvel star जोनाथन मेजर्स गर्लफ्रेंड से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, एक्टर बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया

मार्वल स्टार जोनाथन मेजर्स एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया और क्रेड-3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। गर्लफ्रेंड से मारपीट के आरोप में उन्हें शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। जोनाथन का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiPublished: Sun, 26 Mar 2023 11:01 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 11:01 AM (IST)
Marvel star जोनाथन मेजर्स गर्लफ्रेंड से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, एक्टर बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया
Marvel star Jonathan Majors arrested for assaulting girlfriend, actor said - I did nothing wrong, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Marvel star जोनाथन मेजर्स मुश्किलों में आ गए हैं। उन्हें शनिवार की सुबह मैनहट्टन में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर अपनी 30 वर्षीय गर्लफ्रेंड का गला घोंटने और मारपीट करने का आरोप है। जोनाथन मेजर्स एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया और क्रेड-3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। पुलिस से उनकी गर्लफ्रेंड ने शिकायत की थी। जिसके बाद जोनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जोनाथन ने इन सब के बीच खुद को बेगुनाह बताया है।

loksabha election banner

गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

25 मार्च की सुबह पुलिस को 911 पर कॉल आया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद Jonathan Majors को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। महिला के सिर और गर्दन पर मामूली चोटें आई हैं। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

बहस के बाद हुई मारपीट

टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि ब्रुकलिन में एक बार से जब दोनों साथ में घर वापस लौट रहे थे तब टैक्सी में उनकी जोनाथन से बहस हो गई। इसी बहस के बीच जोनाथन ने उनसे मारपीट की, जिससे महिला के सिर और पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं न्यू यॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि 'पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। अधिकारियों ने बिना किसी घटना के 33 वर्षीय जोनाथन मेजर्स को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के सिर और गर्दन में मामूली चोटें आईं हैं। जिसके बाद उसे एरिया अस्पताल में ले जाया गया।'

View this post on Instagram

A post shared by @jonathanmajors_

इस बात पर हुआ झगड़ा

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड ने एक्टर को किसी और महिला को मैसेज करते हुए देख लिया था। जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने इसी बात पर जोनाथन मेजर्स गुस्सा हो गए और उन्होंने उसका हाथ पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वहीं एक हाथ से गर्लफ्रेंड की गर्दन पकड़ ली। जोनाथन मेजर्स को हिरासत में लिए जाने के बाद जेल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, उनके पास एक्टर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं जोनाथन मेजर्स ने अपनी टीम के हवाले से कहा है कि वो बिल्कुल निर्दोष हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.