विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Marjaavaan Box Office Collection Day 1: ‘मरजावां’ की बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत!

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 16 Nov 2019 11:47 AM (IST)

Marjaavaan Box Office Collection Day 1 फिल्म ‘मरजावां’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की अहम भूमिका हैl वहीं फिर से रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैंl

Marjaavaan Box Office Collection Day 1: ‘मरजावां’ की बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत!
Marjaavaan Box Office Collection Day 1: ‘मरजावां’ की बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत!

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘‘मरजावां’ इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईl इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 7.3 करोड रुपए का व्यापार किया हैl यह फिल्म 2922 स्क्रीन्स में रिलीज हुई हैl

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘फिल्म ‘मरजावां’ ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की हैl यह फिल्म बड़े सर्किट और सिंगल स्क्रीन में अच्छा कर रही हैl इसके चलते इसके नंबर्स में बढ़ोत्तरी हुई हैl मेट्रो में मल्टीप्लेक्स की कमाई साधारण रही हैl हालांकि टायर टू और टायर थ्री के मल्टीप्लेक्सेस में इसकी अच्छी कमाई हो रही हैl इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन और तीसरे दिन उछाल आने की संभावना हैl यह भारत भर की कमाई हैl’

गौरतलब है कि फिल्म ‘मरजावां’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की अहम भूमिका हैl एक बार फिर रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैंl इसके पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख फिल्म एक विलेन में एक साथ नजर आए थे और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थीl इस बार फिर दोनों एक साथ है और फिल्म में रितेश देशमुख विलेन बने हैंl इस फिल्म में वह एक बौने की भूमिका निभा रहे हैंl इस फिल्म का निर्देशन मिलाप ज़वेरी ने किया हैl फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित थेl फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही ने एक स्पेशल नंबर भी किया हैl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

MARJAAVAAN! See you at the movies today and find out!!!#RaghuNeZoyaKoKyunMara 🎞 🍿 🎥 @sidmalhotra

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on

इस फिल्म में एक्शन और डायलॉग दमदार हैंl इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों ने ठीक-ठाक बताया हैंl सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए यह फिल्म बहुत मायने रखती हैंl इसके पीछे एक मुख्य कारण उनकी पिछली कई फिल्मों का ना चलना भी हैंl इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके और तारा सुतारिया के बीच अफेयर की भी खबरें आई थींl हालांकि दोनों ने कभी भी इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया थाl

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।