सलमान के साथ बर्थडे शेयर करते हैं मनु, मनवीर ने दिया ये ख़ास 'तोहफ़ा'!
मनु सलमान के साथ 27 दिसंबर को बर्थडे शेयर करते हैं। हालांकि पिछले वीकेंड सलमान को सबने बर्थडे विश किया, पर मनु को किसी ने विश नहीं किया।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। 'बिग बॉस' में इस वक़्त सबसे स्ट्रांग कन्टेंडर के रूप में मनु नज़र आ रहे हैं और वो घर वालों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। शो के होस्ट सलमान भी उन्हें पसंद करते हैं और कई बार उनकी तारीफ़ कर चुके हैं, लेकिन सलमान के साथ उनका एक और कनेक्शन है।
दरअसल, मनु सलमान के साथ 27 दिसंबर को बर्थडे शेयर करते हैं। हालांकि पिछले वीकेंड सलमान को सबने बर्थडे विश किया, पर मनु को किसी ने विश नहीं किया। सूत्र बताते हैं कि सलमान को ये मालूम नहीं था कि मनु का बर्थडे भी उनके साथ है। हो सकता है कि आने वाले एपिसोड्स में सलमान मनु को जन्म दिन की शुभकामनाएं दें। पर घर वालों ने तूफ़ान टास्क के दौरान मंगलवार को मनु को बर्थडे विश किया और मनु के लिए किसी ने खास तोहफे़ की तैयारी की हुई है। वह कोई और नहीं, बल्कि मनु के क़रीबी दोस्त मनवीर हैं। मनवीर मनु को कहते हैं कि वह कप्तानी से अपना नाम पीछे लेना चाहते हैं, क्योंकि वो मनु को कप्तानी तोहफे़ के रूप में देना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस में स्वामी ओम ने मनु-मनवीर के लिए फिर खेला डर्टी गेम
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि लेकिन मनु मनवीर को कहते हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन जब तक कि मनु और मनवीर इस टास्क को लेकर आगे बढ़ते, स्वामी की दखलंदाज़ी से एक बार फिर मनु हार जाते हैं, इस बात से मनवीर काफी दुखी हो जाते हैं।