विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैंने कव्वालियां नहीं...' Ramayana के गानों की आदिपुरुष से तुलना पर बोले मनोज मुंतशिर, लोगों को दे डाली नसीहत

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:44 PM (IST)

मनोज मुंतशिर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के गानों की 'आदिपुरुष' से तुलना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने गीतों ...और पढ़ें

मनोज मुंतशिर ने दिया करारा जवाब

मनोज मुंतशिर ने दिया करारा जवाब

HighLights

  1. मनोज मुंतशिर ने रामायण से तुलना पर किया रिएक्ट

  2. उन्होंने 'आदिपुरुष' के गीतों का बचाव किया

  3. पिछली गलतियों के लिए माफी मांगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। इसे एआर रहमान (AR Rahman) ने हंस जिमर के साथ मिलकर कंपोज किया है। कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ आलोचना करते भी नजर आए।

हाल ही में रामायण का गाना मंगल रंग रिलीज हुआ जिसमें राम और सीता के पवित्र प्रेम और शादी को बहुत अच्छे से स्क्रीन पर दिखाया गया। कुछ लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए गाने को कव्वाली तक कह डाला।

आदिपुरुष से हुई रामायण की तुलना

इस बीच, 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' के गीतकार और संवाद लेखक मंनोज मुंतशिर ने इस पर रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर कई लोग रामायण के गानों की तुलना आदिपुरुष से कर रहे थे जिसपर मनोज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 2.20.54 PM

बता दें कि रिलीज के समय 'आदिपुरुष' की कड़ी आलोचना हुई थी जिसके चलते यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी। मनोज ने इसको लेकर एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और इसे मनोज मुंतशिर वाला कारनामा कहकर टाइटल दिया।

एक्स पर मनोज ने लिखा पोस्ट

उन्होंने लिखा, 'आदिपुरुष बहुत खराब फिल्म थी, संवाद और भी खराब थे, लेकिन गीत तो देश का बच्चा-बच्चा गाता है। कभी जाइए श्री अयोध्या पूरी, गली-गली में आदिपुरुष के ही गीत बज रहे होते हैं।

जो गलती मुझसे हुई, मैंने उसके लिए अनगिनत बार रामभक्तों से क्षमा मांगी और क्षमा मिली भी, लेकिन गीतों को चैलेंज मत करिए। उनमें श्रद्धा, समर्पण और कवित्त की कोइ कमी नहीं थी। न मैंने राम के लिए नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां। आगे लोग समझदार हैं, जानते हैं कौन कितने पानी के है। जय श्री राम।

Ramayana (5)

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी आदिपुरुष

आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान राम, कृति सैनन ने सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी। इसका संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया था। यह फिल्म 550 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनी थी, लेकिन शानदार शुरुआत के बाद बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana में हुआ AI का इस्तेमाल? निर्देशक नितेश तिवारी ने बताई पूरी सच्चाई

यह भी पढ़ें- Exclusive: 50 हजार स्क्रीन्स...100 से अधिक देश, Ramayana के मेकर्स का मेगा-प्लान; धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?