सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने की मनोज बाजपेयी की बेइज्जती!
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने मनोज बाजपेयी के बारे में आपत्तिजन बयान दिया है।
मुंबई (मिड-डे)। सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी एक विवाद से निकलने नहीं हैं कि दूसरे विवाद में कूद पड़ते हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिन पर विवाद खड़ा हो गया है। डायरेक्टर हंसल मेहता का कहना है कि पहलाज निहलानी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजेपयी का नहीं बल्कि भारतीय कलाकारों का अपमान किया है।
हालांकि मनोज बाजपेयी कोई विवाद खड़ा करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। मनोज इन दिनों अपनी फिल्म 'बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन' की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। उन्हें नहीं लगता कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी को ये क्या बोल गए अनुराग कश्यप
ये सारा विवाद तब शुरू हुआ, जब मनोज बाजपेयी से सेंसर बोर्ड की फिल्मों पर जरूरत से ज्यादा कैंची चलाने की आदत पर सवाल किया गया। इस पर मनोज ने कहा था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड हमेशा से पक्षपात करता रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं है। जब से इस संस्था बा गठन हुआ है, तब से इसका यही रवैया रहा है। हमेशा से ही सेंसर बोर्ड और फिल्ममेकर्स के बीच लड़ाई चलती रही है। हालांकि सेंसर बोर्ड का काम फिल्मों को प्रमाणित करना है, उन्हें प्रतिबंधित करना नहीं।
इसके बाद जब मनोज के बयान पर पहलाज निहलानी से टिप्पणी मांगी गई, तो वह भड़क गए। उन्होंने मनोज बाजपेयी के लिए 'थकी हुई सेना' जैसे शब्दों का प्रयोग किया। पहलाज यहीं नहीं रुके उन्होंने मनोज को एक ऐसा एक्टर कह डाला, जो अपने करियर में एक किकस्टार्ट का इंतजार कर रहा है।
OMG! कट्रीना कैफ को इस एक्ट्रेस ने कह दिया 'आंटी'
मनोज बाजपेयी ने तो पहलाज निहलानी के बयान पर कोई तवज्जो नहीं दी, लेकिन फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मैं पहलाज निहलानी का इंटरव्यू सुन काफी अपसेट हूं। उन्होंने मनोज बाजपेयी के बारे में जो बयान दिया, वो निराशाजनक है। मनोज मेरा दोस्त है, लेकिन इसके साथ ही वो एक बेहतरीन एक्टर है। ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें उनकी वजह से सफलता मिली। मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार देश की धरोहर हैं। उनके खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग पर पहलाज निहलानी ने सभी भारतीय कलाकारों का अपमान किया है।'
फिल्मों से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...