Move to Jagran APP

Bambai Main Ka Ba: प्रवासियों के दर्द को मनोज बाजपेयी ने दी आवाज़, वीडियो देखकर कहेंगे- 'जियो बिहार के लला'

Bambai Main Ka Ba मनोज बाजपेयी का भोजपुरी रैप सॉन्ग बंबई में का बा को रिलीज़ कर दिया गया है। आप भी सुनिए।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 01:41 PM (IST)
Bambai Main Ka Ba: प्रवासियों के दर्द को मनोज बाजपेयी ने दी आवाज़, वीडियो देखकर कहेंगे- 'जियो बिहार के लला'
Bambai Main Ka Ba: प्रवासियों के दर्द को मनोज बाजपेयी ने दी आवाज़, वीडियो देखकर कहेंगे- 'जियो बिहार के लला'

नई दिल्ली, जेएनएन। Bambai Main Ka Ba: मनोज बाजपेयी का अपना पहला रैप गाना रिलीज़ हो गया है। 'बंबई में का बा' नाम के इस गाने में पूर्वांचल और बिहार से मुंबई जाने वाले प्रवासियों के दुःख दर्द को आवाज़ दी गई है। ख़ास बात है कि यह गाना पूरी तरीके से भोजपुरी में है। साथ ही साथ एक किस्म का नया प्रयोग भी है। गाने के साथ मनोज बाजपेयी के अलावा अनुभव सिन्हा भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस निर्देशित किया है। 

loksabha election banner

गाने की शुरुआत में कोरोना काल में अपने घर जाते हुए प्रवासियों को दिखाया गया है। कैसे वह पैदल ही अपने घर को जा रहे हैं। इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने गाने में एक्टिंग भी किया है। बैकग्राउंड में एक रेलवे स्टेशन है। गाने को बोल को सागर ने लिखा है। बोल काफी कुछ अपने आप बयां करता है। बताया गया है कि कैसे लोग गांव छोड़कर कुछ पैसे के लिए मुंबई में संघर्ष कर रहे हैं।

मनोज बाजपेयी के साथ ख़ास बात है कि वह भी उसे कम्युनिटी से बॉलीवुड में आए हैं। ऐसे में उनके चेहरे पर एक्सप्रेशन काफी आसानी से आ रहा है। इसके अलावा भोजपुरी बोलने में उनके लिए कोई दिक्कत नहीं है। कुल मिलकार भोजपुरी गानों को लिए एक अलग किस्म का नया प्रयोग है। 

'बंबई में का बा' नाम के इस गाने के बारे में मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा- 'जतना के भूरपूर मांग पर'। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही इस गाने का टीज़र जारी किया गया था। इसके बाद से तापसी पन्नू समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स और आम लोग यही सवाल पूछ रहे थे कि इस गानों को कब रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में अनुभव ने भी अपने ट्विटर  अकाउंट से गाना साझा किया है। उन्होंने भोजपुरी में लिखा- ई ला। देखा। बिने वॉर्निंग के। 'बम्बई में का बा'

गाना रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स गाने को भोजपुरी स्टाइल में गर्दा बता रहे हैं, तो कुछ अंग्रेजी में जबरदस्त लिख रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा- ये बस एक गाना भर नहीं है। ये एक कहानी है कि एक 'निवासी'आखिर 'प्रवासी' क्यूं बन जाता हैं। सच कहें हैं। बड़े शहरों तो वैसा कुछ खास नहीं, बस जो जरूरी है, वही अपने पास नहीं। शानदार।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.