विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सगाई में किसी रंग की ड्रेस पहन रही हैं परिणीति, सवाल पर जानें मनीष मल्होत्रा का जवाब! वेन्यू के लिए निकले कपल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 13 May 2023 01:23 PM (GMT+05:30)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति और राघव चड्ढा ...और पढ़ें

Photo Credit: Parineeti Chopra Manish Malhotra Photo viral Bjayani
Photo Credit: Parineeti Chopra Manish Malhotra Photo viral Bjayani

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका परिणीति चोपड़ा के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। परिणीति जल्द ही राघव चड्ढा की होने वाली हैं। बीते कई दिनों से दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें चर्चा में बनी थीं।

वहीं, आज यानी 13 मई को परिणीति और राघव सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई कपूरथला हाउस, दिल्ली में है। सगाई में शामिल होने के लिए मेहमानों का अना भी शुरू हो गया है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में पैपराजी ने मनीष से परिणीति की सगाई की ड्रेस को लेकर सवाल किया।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सगाई में किस रंग की ड्रेस पहन रहीं हैं परिणीति

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल होने के बाॅलीवुड के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंच चुके हैं। इस दौरान पैपराजी ने मनीष से परिणीति की इंगेजमेंट डेस को लेकर सवाल किया। पैपराजी ने मनीष से पूछा कि सर परिणीति इंगेजमेंट में कौन से कलर का कपड़ा पहन रही हैं।' पैपराजी की ये बात सुनकर मनीष का फैस एक्सप्रेशन देखने लायक था। वह हल्के से मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वेन्यू के लिए निकले परिणीति और राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई कार्यक्रम शाम 4 बजे के बाद से शुरू हो जाएगी। ऐसे में कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वेन्यू के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में परिणीति और राघव नजर नहीं आ रही हैं, सिर्फ बाॅडीगाॅर्ड से लेस उनकी गाड़ियां ही दिखाई दे रही हैं। बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई सिख रीति-रिवाज के जरिए आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पंथ से होगी और 6 बजे अरदास होगी।