विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद Kangana Ranaut ने पर्यावरण को लेकर कही बड़ी बात, अजय देवगन भी बोले, 'जो बदलाव चाहते हैं, वो खुद बनें'

Published: Wed, 05 Jun 2024 12:38 PM (IST)

कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। उनकी जीत की खुशी उनके हर फैन में देखने को ...और पढ़ें

कंगना रनौत, अजय देवगन और भूमि पेडनेकर
कंगना रनौत, अजय देवगन और भूमि पेडनेकर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों चर्चा में हैं। उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों ने उनकी जीत का जश्न मनाया है। कंगना की इमेज एक निडर व्यक्ति की रही है, जो अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं। मंडी (Mandi Loksabha Constituency) से चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने अपनी बेबाक तरीके से अपनी बात रखी है।

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर नई नवेली सांसद कंगना रनौत ने फैंस के बीच अपने मन की बात रखी। उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिससे वह एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब नजर आई हैं। कंगना ने सदगुरू की फोटो शेयर करते हुए पर्यावरण पर एक संदेश दिया है।

एनवायरनमेंट पर कंगना ने कही ये बात

कंगना रनौत ने सद्गुरु की फोटो शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- पर्यावरण का ख्याल रखना हमारा दायित्व नहीं है, बल्कि, पर्यावरण ही हमारा जीवन है।

इन सेलेब्स ने भी किया ट्वीट

अजय देवगन

'मैदान' एक्टर अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वो खुद बनें।' इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'मैंने प्लेज लिया है कि मैं वन्तारियन बनूं। बदलाव, बदलाव होता है, चाहे वह कैसा भी हो। सोचिए अगर देश में हर किसी ने ये प्लेज लिया और नेचर और वाइल्डलाइफ को बचाने के लिए प्रयास किया।'

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

भूमि पेडनेकर 

अजय देवगन की तरह ही भूमि पेडनेकर ने भी वीडियो शेयर कर लोगों को पर्यावरण का संदेश दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'आज हम जो एक्शन लेंगे, उससे हम अपना कल बदल सकते हैं। हमें वह बदलाव बनना चाहिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

वरुण शर्मा

'फुकरे' एक्टर वरुण शर्मा (Varun Sharma) ने भी पर्यावरण से जुड़ा वीडियो शेयर कर लोगों को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: सांसद बनने के बाद एक्टिंग से संन्यास लेंगी कंगना रनौत, ये होगी एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।