विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandeep Roy Death: कन्नड़ एक्टर मनदीप राय का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 500 फिल्मों में कर चुके काम

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 29 Jan 2023 04:43 PM (IST)

एक्टर मनदीप रॉय का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कन्नड़ सुपरस्टार का दिसंबर में दिल ...और पढ़ें

Mandeep Roy Death: Kannada actor Mandeep Rai died of heart attack, worked in 500 films, via twitter
Mandeep Roy Death: Kannada actor Mandeep Rai died of heart attack, worked in 500 films, via twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Mandeep Roy Death: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार मनदीप राय का आज अल सुबह निधन हो गया। मनदीप ने अपने करियर में अधिकतर कॉमेडी फिल्मों में काम कर लोगों को खूब गुदगुदाया। उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हैं। 72 साल के मनदीप को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था जिसके इलाज के लिए वो अस्पताल में भर्ती थे। उनकी बेटी अक्षता ने इस बात की पुष्टि करते हुए उन्हें हेब्बल श्मशान में सुपुर्द-ए-खाक करने की जानकारी दी।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने खोया स्टार

मनदीप कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। उनकी बेटी अक्षता ने एक समाचार पोर्टल से बात करते हुए बताया कि उनके शरीर को आज 29 जनवरी को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जिसके बाद हेब्बल श्मशान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

दिसंबर में भी आया था हार्ट अटैक

दिसंबर 2022 में दिल का दौरा पड़ने के बाद मनदीप को बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत स्थिर होने के बाद मनदीप अपने डॉक्टर्स से दिल की सर्जरी को लेकर कंसर्न कर रहे थे।

फैंस में शोक

मनदीप के निधन के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं। फिल्म क्रिटिक एस श्याम प्रसाद ने ट्वीट किया, 'मंदीप रॉय वास्तविक जीवन में एक मिलनसार व्यक्ति थे। आरपीसी लेआउट में अक्सर हम मिलते थे। वो हमेशा एक खुशमिजाज व्यक्ति थे। उनके पीछे उनके फिल्मों में रोल हमें याद रहेंगे। उन्होंने मालगुडी डेज़, पुष्पक विमान और कई अन्य में काम किया है। अलविदा।'

500 फिल्मों में किया काम

1981 की फिल्म मीनचिना ऊटा से कन्नड़ फिल्मों में कदम रखने वाले मनदीप रॉय ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा काम किया। बेंकिया वाले, आकाशमीका, येलु सुथिका कोटे, गीता, दुर्घटना, आसेगोब्बा, मीसेगोब्बा, कुशी, अमृतधारे और कुरिगालु सार कुरुगालु उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2021 में आई ऑटो रमन्ना थी।

यह भी पढ़ें: Pathaan: 'केजीएफ' और 'बाहुबली' को 'पठान' ने दी पटखनी, 400 करोड़ की कमाई के साथ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

यह भी पढ़ें: Suhana Khan Video: भाई अबराम के साथ डिनर करने कैफे पहुंची सुहाना, ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश