'मुझे दाऊद ने इनवाइट...', 30 साल पुराने विवाद पर Mandakini ने तोड़ी चुप्पी, फोटो के चलते करियर बर्बाद!
मंदाकिनी (Mandakini) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के साथ एक फोटो को लेकर हुए विवाद पर रिएक्शन दिया है।

दाऊद संग वायरल फोटो पर मंदाकिनी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
राम तेरी गंगा मैली से मिली थी रातोंरात सफलता
दाऊद संग फोटो वायरल होने के बाद करियर पर पड़ा असर
तीन दशक बाद मंदाकिनी ने वायरल फोटो का बताया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं। मगर एक फोटो ने उनके करियर में उथल-पुथल मचा दी थी। यह तस्वीर उनकी और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की है।
90 के दशक में मंदाकिनी की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह दाऊद के साथ नजर आईं। यह तस्वीर दुबई के शारजाह स्टेडियम से थी, जहां दोनों क्रिकेट मैच देख रहे थे। इस तस्वीर पर काफी बवाल मचा था। अब मंदाकिनी ने सालों बाद इस पर रिएक्शन दिया है।
दाऊद संग कनेक्शन पर बोलीं मंदाकिनी
मंदाकिनी ने ANI के साथ बातचीत में साफ-साफ कहा है कि उनका दाऊद से कोई कनेक्शन नहीं है और ना ही वह उनके बुलाने पर वो मैच देखने गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा-
जो भी लोग लिखना चाहे, जो भी बोलना चाहे, हमारा इस पर कोई कंट्रोल नहीं है। एक आर्टिस्ट को हजारों लोग मिलते हैं और हम सबके लिए बराबर हैं। बहुत सारे लोग साथ में थे। हम किसे चुनते हैं और किसे नहीं। हम वहां (दुबई) किसी शो के लिए गए थे। मुझे दाऊद के द्वारा इनवाइट नहीं किया गया था।

Mandakini and Dawood- X
विवाद से खराब हुआ करियर
मंदाकिनी ने बताया कि उस एक तस्वीर के वायरल होने के बाद बवाल इतना बढ़ गया था कि इसने उनके करियर पर भी बुरा असर डाला। उन्होंने कहा, "इस विवाद से काफी नुकसान हुआ। बाद में मुझे पता चला कि इन सब चीजों को संभालने के लिए एक टीम होनी चाहिए। मैंने हर जगह इन अफवाहों का खंडन किया।"
मंदाकिनी की फिल्में
राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की सफलता ने मंदाकिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था। हालांकि, उसके बाद आई फिल्में 'डांस डांस', 'कहां है कानून' और 'प्यार करके देखो' जैसी फिल्मों की असफलता के चलते एक्ट्रेस ने 1996 में आखिरी फिल्म 'जोरदार' के बाद बॉलीवुड से किनारा कर लिया था।
