विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govinda की 28 साल पुरानी फिल्म को ममता कुलकर्णी ने किया था रिजेक्ट, चमक गई थी इस एक्ट्रेस की किस्मत

Published: Sun, 29 Mar 2026 06:04 PM (IST)

अभिनेता गोविंदा ने 90 के दशक में कई कल्ट कॉमेडी फिल्में की, जिनमें से एक को अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने रिजेक्ट कर दिया था।

ममता कुलकर्णी और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

ममता कुलकर्णी और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 28 साल पहले रिलीज हुई थी ये मूवी

  2. ममता कुलकर्णी थीं मेकर्स की पहली पसंद

  3. बाद में इस अभिनेत्री को मिली थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा हिंदी सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। अपने दौर में उन्होंने कई ऐसी कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिनकी चर्चा आज भी की जाती है। इस आधार हम आपको गोविंदा की एक 28 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके लिए बतौर एक्ट्रेस पहली पसंद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी थीं। 

लेकिन हैरानी तब हुई, जब सबकुछ फाइनल होने के बाद ममता ने इस मूवी को मना कर दिया था और बाद में उसमें रवीना टंडन की एंट्री हुई थी। आइए फिल्म के बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

गोविंदा की हीरोइन बनी थीं रवीना टंडन

साल 1998 में निर्देशक हर्मेश मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म दूल्हे राजा का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मजेदार कॉमेडी कहानी को लेकर आज भी गोविंदा और रवीना टंडन की दूल्हे राजा मूवी को याद किया जाता है। लेकिन इसकी कास्टिंग की बैक स्टोरी भी अपने आप में खास रही। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार रवीना इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में छाया 35 साल पुराना अरैबिक सॉन्ग, रणवीर सिंह से पहले गोविंदा पर फिल्माया गया था गाना

govinda

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को पहले दूल्हे राजा के बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया जाने वाला था। ममता भी गोविंदा संग काम करने के लिए तैयार थीं और मूवी में उनको जहन में रखकर ही किरण सिंघानिया का रोल लिखा गया था। लेकिन जब सबकुछ तय हो गया तो बाद में ममता कुलकर्णी ने इस मूवी में काम करने से मना कर दिया, जिससे मेकर्स की टेंशन बढ़ गई और फिर बाद में रवीना को दूल्हे राजा के लिए कास्ट किया गया।

govinda

आलम ये रहा कि गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई और दूल्हे राजा कमर्शियल तौर पर सुपरहिट साबित हुई। इस मूवी में दिवंगत अभिनेता कादर खान, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा और मोहनिस बहल ने भी अहम किरदारों को अदा किया था।

गोविंदा और ममता की फिल्में

90 के दशक में गोविंदा और ममता कुलकर्णी की जोड़ी काफी हिट मानी जाती थीं। आंदोलन, नसीब, किस्मत और सेंसर जैसी मूवीज में इन दोनों की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। यही कारण था, जो दूल्हे राजा में इन दोनों को पहले कास्ट किया गया था, लेकिन ममता के फिल्म रिजेक्ट करने से मामला गड़बड़ा गया था।

यह भी पढ़ें- 'मत करो काम... 'भागम भाग के सेट पर Govinda से परेशान हो गए थे प्रियदर्शन, रखी थी ये शर्त