यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मम्मी प्रियंका चोपड़ा के साथ पापा के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची मालती, निक जोनस ने शेयर की क्यूट तस्वीर
Nick Jonas And Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक्ट्रेस लंदन में है। शनिवार नाइट प्रियंका पति निक जोनस के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nick Jonas And Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपनी बेटी और पति निक के साथ इंडिया आई थी। करीब एक हफ्ता अपने देश में रहने के बाद एक्ट्रेस वापस विदेश पहुंच गई। इन दिनों एक्ट्रेस लंदन में है। शनिवार नाइट प्रियंका पति निक जोनस के रॉयल अल्बर्ट म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुई, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की।
पापा के कॉन्सर्ट में शामिल मालती
इस कॉन्सर्ट प्रियंका के अलावा उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी नजर आई, जिसकी एक झलक निक ने भी साझा की है। निक ने बेटी संग फोटो शेयर कर लिखा- उसका पहला साउंडचेक। इस दौरान मालती ने हेडफोन भी लगाए हुए है।

निक और प्रियंका
इस फोटो में निक मिरर में देखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका काउच पर लेटी हुई दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और सब रॉयल अल्बर्ट हॉल को बेचने के बाद'। इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वही कुछ फोटोज में प्रियंका वेन्यू के अंदर डांस करती हुई दिखाई दीं।

प्रियंका चोपड़ा का लुक
इस दौरान प्रियंका बॉडी फिटेड लॉन्ग ड्रेस में नजर आई। तो वहीं पति निक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

पति संग किया लिप-लॉक
कॉन्सर्ट की तस्वीरों के अलावा इस कपल की कुछ रोमांटिक फोटोज भी वायरल हो रही है, जिसमे दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। लिप लॉक करने की तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।
.png)
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वही जल्दी ही 'द रूसो ब्रदर्स मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेल 2 में नजर आएंगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी।
