भारत में महिलाओं की स्थिति निराशाजनक: मल्लिका शेरावत
हरियाण की छोरी मल्लिका शेरावत ने भारत में महिलाओं की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा हैं कि वह महिलाओं की खराब स्थिति की वजह से कुछ समय यूएस में और कुछ समय भारत में बिताती हैं। 66 वें कॉन फिल्म समारोह के दौरान एक इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया कि भारत में महिलाओं की स्थिति निराशाजनक है। यह
मुंबई। हरियाणा की छोरी मल्लिका सेहरावत ने भारत में महिलाओं की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा है कि वह महिलाओं की खराब स्थिति की वजह से कुछ समय यूएस में और कुछ समय भारत में बिताती है।
66 वें कॉन फिल्म समारोह के दौरान एक इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया कि भारत में महिलाओं की स्थिति निराशाजनक है। यही कारण है कि मैं अपना कुछ समय भारत में और कुछ समय यूएस में बिताती हूं।
आगे मल्लिका ने बताया कि मैंने यह फैसला बहुत सोच समझकर लिया है कि मैं अपना समय इन दोनों देशों में बिताऊं। अमेरिका में सोशल फ्रीडम बिताकर वापस भारत चली जाती हूं, जहां महिलाओं के लिहाज से बेहद निराशाजनक स्थिति है। एक स्वतंत्र महिला के लिए यह बेहद खराब स्थिति होती है।
रोहतक हरियाणा की मल्लिका ने 2003 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। मल्लिका की पहली फिल्म ख्वाहिश थी उसके बाद मर्डर, वेलकम जैसी फिल्मों में मल्लिका नजर आई। जल्द ही मल्लिका फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में नजर आएंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर