यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora Video: मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका ने चली ऐसी चाल, यूजर्स ने कमेंट्स में पार की हदें
Malaika Arora Video बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी चाल को लेकर ट्रोल का शिकार हो गई हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और दिलकश अदाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वैसे पिछले दिनों मलाइका की वॉक भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। जिम से बाहर निकलने के बाद मलाइका का वॉक करते हुए जो वीडियो सामने आया था, उसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अब एक बार फिर वॉक करते हुए ही मलाइका की वीडियो वायरल हुई है। लेकिन इस वीडियो में एक्ट्रेस की वॉक नहीं, उनके लुक्स की तारीफ हो रही है।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं मलाइका
वीडियो में मलाइका कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। ऑफ व्हाइट कलर के ट्राउजर में मलाइका पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं। यह मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो है, जिस पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। कुछ फैंस को मलाइका बहुत पसंद आ रही हैं। वह उन्हें गॉर्जियस, हॉट और न जाने क्या-क्या कमेंट कर रहे हैं। लेकिन कुछ अब भी उनको ट्रोल कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा, 'इसको किधर जाना है घर पर रहना।' वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसी चाल सिर्फ एक ही हीरोइन चल सकती है।' वीडियो पर अभद्र टिप्पणियां भी हुई हैं।

पहले भी हुई थी ट्रोल
मलाइका की वॉकिंग स्टाइल पर पहली बार कमेंट्स नहीं आ रहे। इससे पहले जिम के बाहर उनकी वॉक को लेकर काफी भद्दे कमेंट्स किए गए थे।
वॉक पर बन चुके हैं मीम्स
यह भी पढ़ें: Malaika Arora Photos: कैमरे के सामने बोल्ड हुईं मलाइका, बॉडीकॉन ड्रेस में गिराई हुस्न की बिजलियां
