यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मलाइका अरोड़ा ने फरहान-शिबानी की पार्टी से शेयर की शाह रुख खान की बेटी सुहाना की ऐसी तस्वीर, कहा- 'बेबी डॉल अब बड़ी हो गईं'
फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के बाद हाल ही में प्रड्यूसर रितेश सिधवानी ने शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में बीटाउनके कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पार्टी में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, सुहाना खान, गौरी खान ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने शाह रुख खान की लाडली यानी सुहाना खान की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहान खान का पोज देने का अंदाज आपको भी दीवाना बना देगा। यहां देखें तस्वीर...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सुहान खान के साथ अनन्या पांडे और शनाया कपूर नजर आ रही हैं। इस फोटो में तीनों गर्ल्स का पोज देने का अंदाज बेहद ही कातिलाना नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'बेबी डॉल्स अब बड़ी हो गईं।' इस तस्वीर को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की पार्टी को लेकर सुहाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना जैसे ही अपनी गाड़ी से निकलती हैं। पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की ओढ में लग जाते हैं। इस दौरान सुहान ने बेहद ही हॉट सी ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर वनपीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो सुआन ने हाई पोनी की है। जो उनकी ड्रेस पर काफी सूट कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में सिलवर कलर का क्लच लिया हुआ है।