विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोबारा शादी करने वाली हैं Malaika Arora? अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद क्या है एक्ट्रेस का प्लान

Published: Sat, 16 Aug 2025 02:10 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने शादी के 18 साल बाद तलाक ले लिया था। इस शादी से उन्हें एक ...और पढ़ें

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. साल 1988 में हुई थी दोनों की शादी
  2. अरबाज खान ने कर ली थी दूसरी शादी
  3. क्या दोबारा शादी का प्लान कर रहे अरबाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक लिया था। इस शादी से उन्हें एक बेटा अरहान है जिसका जन्म साल 2002 में हुआ था। अरहान का जन्म मलाइका और अरबाज की शादी के चार साल बाद हुआ था। दोनों की शादी साल 1988 में हुई थी। एक्ट्रेस तब 25 साल की थीं।

शादी के 18 साल लिया तलाक

शादी के 18 साल बाद कपल अलग हो गया। अरबाज ने जहां साल 2023 में शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर ली। वहीं मलाइका अभी तक अकेली ही थीं। कुछ समय के लिए उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट किया था लेकिन बाद में उनका भी ब्रेकअप हो गया। अब लग रहा है कि मलाइका भी दूसरी शादी का प्लान कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- 51 साल की Malaika Arora का डीप नेक बिकिनी में वेकेशन, बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर लगा दी आग

छोटी-छोटी लड़कियां शादी कर लेती हैं - मलाइका

पिंकविला से बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा,"मैं हमेशा से कहती आई हूं कि शादी के लिए समय लो। मैं अपने बचपन को ज़रूर यही कहती। शादी एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है और लड़कियों को पता नहीं क्या... इतनी जल्दी शादी करने की ज़रूरत नहीं है। थोड़ा बहुत काम कर लो, जिंदगी के सफर को थोड़ा समझ लो और फिर उस कदम को उठाओ। मैं बहुत छोटी थी जब मेरी शादी हुई।"

फिर से शादी करने वाली हैं मलाइका?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी करना चाहेंगी, तो मलाइका ने कहा, "कभी ना मत कहो। जैसा मैंने कहा मैं एक कट्टर रोमांटिक हूं। मैं प्यार में विश्वास करती हूं। मैं प्यार से जुड़ी हर बात में विश्वास करती हूं। इसलिए, कभी ना मत कहो।" मलाइका के इस कमेंट ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है और वे सोच रहे हैं कि क्या अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका के लिए फिर से शादी करने का प्लान कर रही हैं?

अर्जुन कपूर ने की थी पुष्टि

पिछले साल, अर्जुन कपूर ने पुष्टि की थी कि उन्होंने और मलाइका ने लगभग छह साल की डेटिंग के बाद ब्रेकअप कर लिया है। सिंघम अगेन के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान, अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया कहा कि वह सिंगल हैं। इवेंट के एक वायरल वीडियो में वह भीड़ से कहते हुए दिखाई दे रहे थे, "अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स।"

यह भी पढ़ें- Malaika Arora और अर्जुन कपूर का फिर हुआ पैचअप? ब्रेकअप के 1 साल बाद 'मुन्नी' ने लुटाया प्यार