विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरबाज खान को देखकर खुद को रोक नहीं पाईं मलाइका अरोड़ा, कर डाली ऐसी हरकत, अब भड़क सकते हैं अर्जुन कपूर!

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 27 Jan 2023 12:26 PM (IST)

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान आज अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। जहां अरबाज का नाम ...और पढ़ें

Photo Credit : Malaika Arora Arbaaz Khan Photo From MIDDAY
Photo Credit : Malaika Arora Arbaaz Khan Photo From MIDDAY

 नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Arbaaz Khan Video: बॉलीवुड की हॉटेस्ट डीवा मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अक्सर ही अपने हॉट लुक से फैंस को क्रेजी बनाती हैं। वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक वक्त मलाइका और अरबाज खान को बी-टाउन के पावर कपल्स की लिस्ट में गिना जाता था।

दोनों के तलाक से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस को भी बड़ा झटका लगा था। अलग होने के बाद दोनों को बेटे के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। कभी उन्हें बेटे के साथ पार्टी करते तो कभी एयरपोर्ट पर देखा जाता है। इसी बीच एक बार फिर से मलाइका और अरबाज को एक साथ स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरबाज को गले लगाती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बेटे से अलग होने पर इमोशनल हुईं मलाइका

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका और अरबाज बेटे अरहान खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। इस दौरान बेटे से अलग होते हुए मलाइका काफी इमोशनल होती नजर आईं। वहीं, एयरपोर्ट पर मलाइका और अरबाज बेटे अरहान को गले लगाते दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सरेआम एयरपोर्ट पर मलाइका ने अरबाज को लगाया गले

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा जब अरबाज खान से मिलीं तो दोनों ने एक-दूसरे को बिना किसी संकोच के गले लगाया। दोनों का बिहेवियर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई उनके पैरेंटिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'दोनों एक-दूसरे को अच्छे से सम्मान देते हैं। साथ ही इतनी अच्छी तरह से पैरेंटिंग करने के योग्य हैं।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ' इसी को पैरेंटिंग कहते हैं, सिर्फ पढ़े-लिखे लोग ही इसे कर सकते हैं।' इस तरह के कई और कमेंट कर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।