Move to Jagran APP

Malaika Arora Surprises Arjun Kapoor: 48 साल की मलाइका अरोड़ा ने 36 साल के अर्जुन कपूर को जन्मदिन के पहले दिया सरप्राइस!

Malaika Arora Surprises Arjun Kapoor अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रोमांस काफी फेमस हैl अब अर्जुन कपूर के जन्मदिन से पहले उन्हें मलाइका अरोड़ा ने एक गिफ्ट भेजा हैl इसे लेकर अर्जुन कपूर काफी सरप्राइज नजर आ रहे हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 09:44 PM (IST)
Malaika Arora Surprises Arjun Kapoor: 48 साल की मलाइका अरोड़ा ने 36 साल के अर्जुन कपूर को जन्मदिन के पहले दिया सरप्राइस!
Malaika Arora Surprises Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Malaika Arora Surprise to Arjun Kapoor: अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्मदिन आ रहा हैl अब उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें उपहार दिया हैl अर्जुन कपूर ने इस सरप्राइस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है और एक नोट भी लिखा हैl अभिनेता अर्जुन कपूर का 26 जून को जन्मदिन हैl अब उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने स्वीट एडवांस बर्थडे गिफ्ट दिया हैl

loksabha election banner

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा द्वारा दिए गए उपहार की झलक शेयर की है

गुरुवार को अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका द्वारा दिए गए उपहार की झलक शेयर की हैl उनका जन्मदिन 3 दिन बाद हैl अर्जुन कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'जन्मदिन के 72 घंटे पहले वह याद दिलाती है कि यह आपका जन्मदिन का वीकेंड हैl' तस्वीरों में ऐसा नजर आ रहा है कि मलाइका अरोड़ा ने उन्हें कई उपहार दिए हैंl सभी उपहार ब्लैक और व्हाइट कवर के बॉक्स में आए हैंl अर्जुन कपूर ने इस मौके पर काफी खुशी भी व्यक्त हैl

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैंl दोनों पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl अर्जुन कपूर की उम्र 36 वर्ष हैl वहीं मलाइका उनसे 12 वर्ष बड़ी हैl दोनों की उम्र के इस अंतर को लेकर चर्चा भी की जाती हैl

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से शादी करना चाहते हैं

अर्जुन कपूर ने इसके पहले कहा था कि वह मलाइका अरोड़ा से शादी करना चाहते हैंl हालांकि अभी तक शादी की डेट फिक्स नहीं हो पाई हैl मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक ले लिया हैl उन्हें अरबाज खान से एक बेटा भी हैl अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.