अर्जुन कपूर की इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा ने पूछा- इतने सीरियस क्यों हैं?
Malaika Arora Comments on Arjun Kapoor Photos मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फोटो पर कमेंट कर पूछा है कि आप इतने सीरियस क्यों हैं?
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए हैं। अब कपल एक दुसरे की फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं और इंस्टाग्राम पर फोटो पर कमेंट जरूर करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की एक ग्लैमरस फोटो पर कमेंट किया था, जिसके बाद अब मलाइका ने अर्जुन की फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें अपलोड की है, जो उनके तैयार होने के वक्त की है। तस्वीरों में दिख रहा है कि तैयार होते समय कोई उन्हें बॉ पहना रहा है, इस वक्त अर्जुन कपूर एक्सप्रेशन लेस दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरें पर मलाइका ने कमेंट किया है और पूछा है कि 'इतने सीरियस क्यों हैं?'
अब मलाइका अरोड़ा के कमेंट के बाद से यह तस्वीर ज्यादा वायरल हो रही है। इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका की उस फोटो पर आग वाली इमोजी कमेंट की थी, जिसमें मलाइका काफी खुबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। साथ ही यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें मलाइका ने डीप नैक वाइट गाउन पहन रखा था। इस तस्वीर की वैसे भी कई लोगों ने तारीफ की थी।
कपल कई बार एक साथ वेकेशन पर जा चुके हैं और उनके वेकेशन की तस्वीरें आती रहती हैं। दोनों ने रिलेशनशिप की बात को स्वीकार लिया है, लेकिन अभी तक शादी को लेकर दोनों ने कुछ कंफर्म नहीं किया है। अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म पानीपत में नजर आएंगे। फिल्म इतिहास पर आधारित है।