यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora Birthday : मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे, अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो
Malaika Arora Birthday मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने जन्मदिन पर मलाइका ने मुंबई के फाइव स्टार होटल JW Marriott Mumbai Juhu में पार्टी रखी।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने जन्मदिन पर मलाइका ने मुंबई के फाइव स्टार होटल JW Marriott Mumbai Juhu में पार्टी रखी। जहां उनकी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर, बहन अमृता अरोड़ा समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। मलाइका की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। किसी तस्वीर में वो करीना और अमृता के साथ पोज़ दे रही हैं तो किसी में वो ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ खड़ी हैं।
पार्टी में मलाइका ने गोल्डन कलर की स्पार्कल शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। पार्टी में मलाइका और अर्जुन ने जमकर डांस भी किया है। बर्थडे गर्ल पंजाबी गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं तो वहीं अर्जुन प्रोपर पटोला पर बेकाबू होकर डांस करते दिख रहे हैं। इन वीडियोज से ही पता चल रहा है कि मलाइका की पार्टी कितनी धमाकेदार रही होगी और स्टार्स ने कितना इन्जॉय किया होगा।
.jpg)
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मलाइका की पार्टी में करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, जाहन्वी कपूर, राजकुमार राव, अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना भी शामिल हुए थे। मलाइका के बर्थडे पार्टी की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें सभी कलाकार काफी अलग और जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
