Malaika Arora And Arjun Kapoor Pics: मलाइका अरोड़ा से फैन ने पूछा, 'अर्जुन कपूर कहां है?'
Malaika Arora And Arjun Kapoor Pics अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2019 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl तब से दोनों लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैंl दोनों कई मौके पर शादियां गेट टुगेदर और पार्टी भी अटेंड करते नजर आते हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हिमाचल प्रदेश से एक तस्वीर की हैl इसमें उन्हें मॉर्निंग वॉक करते हुए देखा जा सकता हैl दरअसल अर्जुन कपूर हिमाचल प्रदेश में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही हैl रविवार की सुबह मलाइका अरोड़ा ने मॉर्निंग वॉक करते हुए एक तस्वीर शेयर की हैl साथ ही उन्होंने लिखा है, 'इस रास्ते पर मैं कम चली हूं, अच्छी सुबह हैl' इसके बाद कई फैंस ने उनकी फोटो पर कमेंट और लाइक किया हैl एक फैन ने पूछा है, 'अर्जुन कपूर कहां है?'
वही एक दूसरे फैन ने फोटो के लिए अर्जुन कपूर का क्रेडिट दिया हैl इस फोटो में मलाइका अरोड़ा में हरे रंग का सूट पहन रखा हैl सैफ अली खान और अर्जुन कपूर फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग धर्मशाला में कर रहे हैंl इस मौके पर दोनों के पार्टनर भी साथ हैl दोनों ने दिवाली भी साथ मनाई हैl करीना कपूर ने हिमाचल प्रदेश से दीपावली की तस्वीरें शेयर की थीl
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2019 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl तब से दोनों लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैंl दोनों ने कई मौके पर शादियां, गेट टुगेदर और पार्टी भी अटेंड की हैl इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होती हैंl अर्जुन कपूर से अफेयर के पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लिया थाl अरबाज खान से उन्हें एक बेटा भी हैl
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर का कुछ महीने पहले कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि यह आसान दौर नहीं था। जब अर्जुन का पहली बार COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था तब उन्होंने बताया था कि उन्हें जल्द ही थकान, खांसी, शरीर में दर्द और हल्का बुखार आने लगा था। अभिनेता ने कहा कि यह एक सामान्य वायरल संक्रमण की तरह महसूस हो रहा था, लेकिन उन्हें लगा कि थकान बहुत अलग थी। समय पर उपचार प्राप्त करने पर उन्हें खुशी हुई।