Move to Jagran APP

Bhagyashree इस खास वजह से नहीं मनाती जन्मदिन का जश्न, अब तक के अपने सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट का भी किया खुलासा

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री मंगलवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। भाग्यश्री अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 10:22 AM (IST)
Bhagyashree इस खास वजह से नहीं मनाती जन्मदिन का जश्न, अब तक के अपने सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट का भी किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, Instagram : bhagyashree.online .

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री मंगलवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। भाग्यश्री अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस बीच उन्होंने अपने 52वें जन्मदिन पर किसी भी तरह का जश्न मनाने से मना किया है। साथ ही अभिनेत्री ने जन्मदिन पर अब तक के अपने सबसे खास तोहफे का भी खुलासा किया।

loksabha election banner

दरअसल, इस बार भाग्यश्री का जन्मदिन मंगलवार के दिन पड़ रहा है। वह मंगलवार का व्रत रखती हैं। ऐसे में उन्होंने इस बार जन्मदिन पर किसी भी तरह का जश्न मनाने से मना किया है। इस बात को अभिनेत्री ने खुद बताया है। भाग्यश्री ने जन्मदिन के खास मौके पर अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने जन्मदिन और बेटे अभिमन्यु देसाई को लेकर भी बात की।

भाग्यश्री ने कहा, 'इस हफ्ते मेरा जन्मदिन मंगलवार को है और मैंने व्रत रखा है। ऐसे में इस बार हमने कुछ भी खास न करने का फैसला किया है। वहीं मेरे बेटे अभिमन्यु का जन्मदिन मेरे जन्मदिन से एक दिन पहले होता है। इसलिए आमतौर पर हम मेरा जन्मदिन नहीं मनाते हैं। मेरे ससुर का जन्मदिन 21 फरवरी को होता है। और अभिमन्यु उनका जन्मदिन 22 फरवरी को मनाता है। इसलिए जब तक मेरा जन्मदिन आता है तब तक हम सभी थक चुके होते हैं'।

भाग्यश्री से जब पूछा गया कि उनकी जिंदगी में सबसे बेहतर जन्मदिन का तोहफा क्या था ? इस पर उन्होंने अपने बेटे अभिमन्यु का नाम लिया। भाग्यश्री ने कहा, 'अभिमन्यु मेरे लिए सबसे बेहतर जन्मदिन का तोहफा था जो मुझे मिला था। उसके आने से मेरी पूरी जिंदगी बदल गई थी। इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं हो सकता है।' भाग्यश्री के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। फिल्म मैंने प्यार किया में भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस जोड़ी की काफी समय तक चर्चा रही थी। सलमान खान और भाग्यश्री से जुड़े कई मजेदार किस्से भी हैं, जिनकी हमेशा चर्चा होती रहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.