विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन थीं विठाबाई? जिन्होंने राज कपूर की फिल्म को किया था रिजेक्ट, परफॉर्मेंस से ठीक पहले दिया था बच्चे को जन्म

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:17 PM (IST)

श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म में महाराष्ट्रियन की मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई का किरदार निभाने जा रही हैं।

कौन थीं विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर?

कौन थीं विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर?

HighLights

  1. कौन थीं विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर?

  2. श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' में दिखेगी इनकी कहानी

  3. दिसंबर में रिलीज होगी श्रद्धा की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा (Eetha) एक बायोग्राफिकल ड्रामा है जिसमें श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई का किरदार निभा रही हैं। आखिर कौन थीं विठाबाई और कैसे वे इतनी मशहूर बनी कि राज कपूर तक ने उन्हें फिल्म का ऑफर तक दिया?

कौन थीं विठाबाई?

विठाबाई का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में हुआ था और वह कलाकारों के एक परिवार में पली-बढ़ीं। 'भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर' नाम का कला-दल उनके पिता और चाचा चलाते थे। इस दल की स्थापना उनके दादा नारायण खुदे ने की थी, जो पुणे जिले के शिरूर तालुका के कवठे यमाई गांव के रहने वाले थे।

बचपन से ही उनका परिचय कई तरह के गीतों से हुआ, जिनमें लावणी, गवलन और भेदिक शामिल थे। पढ़ाई-लिखाई में तो वह बहुत अच्छी नहीं थीं, लेकिन बहुत कम उम्र से ही, बिना किसी के सिखाए, उन्होंने मंच पर शानदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद विठाबाई के पैर कभी नहीं रुके, चाहे कोई भी परिस्थिति आई हो उन्होंने अपनी कला को कभी नहीं छोड़ा। अपनी मेहनत, संघर्ष और कला के दम पर वे भारत की मशहूर लावणी परफॉर्मर और तमाशा कलाकार बन गईं।

राज कपूर की फिल्म कर दी थी रिजेक्ट

विठाबाई की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी फिल्ममेकर और एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) भी उनके फैन हो गए थे। इतना ही नहीं उनकी कला से प्रभावित होकर राज कपूर ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर भी दिया था। लेकिन विठाबाई ने उसे नम्रता के साथ ठुकरा दिया।

दरअसल राज कपूर का ऑफर ठुकराने की वजह थी उनका थिएटर और उससे जुड़े कलाकारों से लगाव। उनका मानना था कि अगर वे फिल्मों में चली गई तो उनकी मंडली से जुड़े कलाकारों के रोजगार भी चले, जो पूरी तरह उनके शो पर निर्भर थे।

बच्चे को जन्म देने के बाद दी परफॉर्मेंस

विठाबाई (Vithabai) के जीवन की सबसे प्रभावी घटना तब घटी जब उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद आराम नहीं बल्कि अपनी परफॉर्में चुनी। जब वे 9 महीने की गर्भवती थीं तब वह एक लाइव शो के दौरान उन्हें अचानक लेबर पेन शुरु हो गया।

शो को बीच में ना रोकने के बजाय वे चुपचाप मंच पर गईं और वहां उन्होंने खुद बच्चे को जन्म दिया और एक नुकीले पत्थर से बच्चे की गर्भनाल काट दी। इसके बाद अपने घावों को बांधकर वे तुरंत वापस स्टेज पर लावणी परफॉर्म करने आ गईं। जब दर्शकों को पता चला तो वे हैरान रह गए और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शो को तुरंत रोक दिया।

भारत सरकार ने विठाबाई को दिया सम्मान

विठाबाई को कला में उनके योगदान के लिए उन्हें दो बार 1957 और 1990 में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता। अब उनके सम्मान में महाराष्ट्र सरकार उनके ही नाम से लोक कलाकारों को अवॉर्ड्स प्रदान करती है। 

विठाबाई के जीवन से प्रेरित श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ईठा 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की Eetha का धांसू ट्रेलर रिलीज, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; दमदार डायलॉग और म्यूजिक का जलवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।