विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Elections 2024: अक्षय कुमार से लेकर Rajkummar Rao तक, बॉलीवुड सितारों ने किया वोट

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 20 Nov 2024 10:40 AM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2024 10:48 AM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज सुबह से वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड टीवी और खेल जगत से सेलेब्रिटी ...और पढ़ें

सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स (Photo Credit- ANI)
सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स (Photo Credit- ANI)

HighLights

  1. महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव
  2. सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
  3. इन कलाकारों ने भी निभाई मतदान की जिम्मेदारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग चल रही है। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनावी दौड़ में बॉलीवुड सेलेब्स भी योगदान दे रहे हैं। सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचे। इसके अलावा अन्य कई फिल्मी सितारों ने नागरिक होने की ड्यूटी पूरी करते हुए वोट डाला।

सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचा बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की तरफ से वोट डालने की शुरुआत की जिसके बाद कई और एक्टर्स स्टेशन पर मतदान के लिए पहुंचे। इनमें 'मिर्जापुर' स्टार अली फजल भी शामिल हैं जो बड़े ही कूल अंदाज में बूथ पर दिखाई दिए। सेंटर से बाहर निकलते हुए हाल ही में पिता बने अली ने उंगली पर लगे इंक मार्क दिखाया।

Photo Credit- ANI

एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर को भी बांद्रा के पोलिंग बूथ पर स्पॉट किया गया। फरहान ने भी उंगली पर लगे वोटिंग मार्क के साथ फोटो खिंचवाई साथ ही उनकी बहन, फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी वोट डाला।

नेशनल आइकन राजकुमार राव ने लोगों को किया मोटीवेट

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' फेम राजकुमार राव ने भी भी चुनाव में वोट कास्ट किया। इसके साथ पोलिंग बूथ से निकलते हुए एक्टर ने कहा कि वोट डालना बहुत जरूरी है। सभी लोगों को जाकर मतदान करना चाहिए।

Photo Credit- ANI

बता दें कि चुनाव आयोग ने इस बार अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन बनाया है। एक्टर के साथ अन्य सेलिब्रिटी जैसे सोनू सूद, जॉन अब्राहम और डायरेक्टर कबीर खान भी वोट डालते नजर आए। 

Photo Credit- ANI

Photo Credit- ANI

'छुट्टी मत मनाइए, जाइए और वोट करें'- सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद ने वोट कास्ट करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की और सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जाकर मतदान करे। बहुत जरूरी है ये देश के लिए। छुट्टी मत मनाइए, जाइए और मतदान कीजिए।'

महाराष्ट्र में नई सरकार चुनने के लिए बुधवार को वोटिंग की जा रही है। इस मतदान के रिजल्ट्स शनिवार, 23 नवंबर को सामने आएंगे। इसके अलावा वेटरेन एक्ट्रेस शुभा खोटे को भी बूथ पर वोट कास्ट करने के बाद लौटते देखा गया। 

ये भी पढ़ें- पहले लीड रोल, फिर बनीं आइकॉनिक मां, आज जानवरों संग बिता रहीं जीवन, पहचान कौन?