विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharagni Teaser: पहली बार एक्शन अवतार में दिखाई देंगी काजोल, फिल्म 'महारागनी' का दमदार टीजर आउट

Published: Tue, 28 May 2024 03:52 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी अब अपने पति अजय देवगन के नक्शे कदम पर चलते हुए अपनी आने वाली फिल्म महारागनी- ...और पढ़ें

काजोल और प्रभु देवा (Photo Credit: Instagram)
काजोल और प्रभु देवा (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 'महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस' का टीजर हुआ रिलीज
  2. एक्शन अवतार में दिखाई देंगी काजोल
  3. 27 साल बाद प्रभु देवा संग जमेगी जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक काजोल के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब वह 'महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस' में दिखाई देने वाली हैं। उनकी इस आने वाली मूवी का टीजर आज मंगलवार को जारी कर दिया गया है। पहली बार एक्ट्रेस किसी फिल्म में एक्शन करते हुए दिखाई देने वाली हैं। फैंस को उनका यह अवतार काफी पसंद आ रहा है।

इस मूवी में उनके साथ प्रभु देवा भी दिखाई देने वाले हैं। दोनों की जोड़ी 27 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। इन स्टार्स ने 1997 में आई फिल्म मिन्सारा कानावु में साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें: Baazigar से काजोल को बाहर फेंकना चाहता था ये शख्स, तनुजा से था 36 का आंकड़ा, बेटी भी बन गई थी दुश्मन

टीजर में दिखा काजोल का दमदार अवतार

चरण तेज उप्पलपति के निर्देशन में बनी 'महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस' की फिल्म का टीजर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसकी शुरुआत प्रभु देवा की एंट्री के साथ होती है। फिर संयुक्त मेनन के किरदार की झलक आती है, जो कार से स्टंट करते दिखाई देती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

वहीं, नसीरुद्दीन शाह अस्पताल के बेड पर दिखाई देते हैं और आखिर में काजोल की एंट्री होती है। दुर्गा पूजा के बीच काजोल गुंडों के साथ एक्शन करते हुए दिखाई देती हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फिल्म का टीजर देखने के बाद काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने भी इस पर रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा कि फैब, काजोल इसे बार-बार देखना बंद नहीं कर सकती और अधिक देखना चाहते हूं। वहीं, फैंस ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा कि ब्लॉकबस्टर फिल्म में काजोल की एंट्री। दूसरे ने लिखा कि वाह काजोल अब एक्शन करने वाली हैं।

ये स्टार्स भी आएंगे नजर

काजोल और प्रभु देवा के अलावा 'महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस' में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जीशु सेनगुप्ता और आदित्य सील समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी इस मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी अब तुम्हारे नाम...' जब फरिश्ता बनकर Kajol ने बचाई थी Shah Rukh Khan की जान