Madhuri Dixit New Look: माधुरी दीक्षित ने शेयर की गुलाबी साड़ी में बिखेरी अदाएं, फैंस बोले- ‘प्योर ब्यूटी’
Madhuri Dixit New Look माधुरी दीक्षित एक बार फिर से अपने फैंस का मनोरंजन करने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्म मजा मा के साथ वापस आ रही हैं। अब उन्होंने अपने नए लुक की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो अपनी खूबसूरत अदाएं बिखेरती दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के धक-धक गर्ल भले ही फिल्मी दुनिया में कम एक्टिव हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने चाहने वालों को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडे़ अपडेट साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
माधुरी दीक्षित का न्यू लुक
इन तस्वीरों में 55वर्षीय एक्ट्रेस अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ देसी अवतार से अपने चाहने वालों को अचंभित कर रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रिटेंड गुलाबी रंग की साड़ी पहने पोज देती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़िया पहनी हुई हैं, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।
माधुरी दीक्षित की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अब तक (खबर लिखे जाने तक) ढा़ई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, साड़ी और इमोशन।
मजा मा में आएंगी नजर
आपको बता दें, माधुरी दीक्षित ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म मजा मा का पहला सॉन्ग बूम पड़ी रिलीज किया था। इस गाने में एक्ट्रेस खूबसूरत डांस और अदाओं से फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा रही हैं और डांडिया खेलती हुई दिख रही हैं। गुजराती और हिंदी मिक्स गाने का म्यूजिक काफी पैपी है, जो नवरात्रि के खास मौके पर आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को श्रेया घोषाल और उस्मान मीर ने अपनी आवाज में गाया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अमेजन प्राइम एप पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और गजराज राव के अलावा ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में माधुरी का किरदार बहुत ही अलग होने वाला है। यह फिल्म 6 अक्टूबर को दुनियाभर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक में देखा गया था। कलंक में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त ने भी मुख्य किरदार निभाया है।