Move to Jagran APP

माधुरी दीक्षित के पति ने शेयर उनकी No Makeup Look फोटो, लोग बोले- 'पूरी स्कूल गर्ल लग रही हो'

माधुरी दीक्षित तो अक्सर अपने फैंस को अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए ट्रीट देती रहती हैं। लेकिन इस बार माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने उनके फैंस के लिए अभिनेत्री की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 10:01 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 10:01 AM (IST)
माधुरी दीक्षित के पति ने शेयर उनकी No Makeup Look फोटो, लोग बोले- 'पूरी स्कूल गर्ल लग रही हो'
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। माधुरी दीक्षित को चाहने वाले उनके हर रूप को खूब पसंद करते हैं। फिर चाहे वो उनका नो मेकअप लुक ही क्यों ना हो। माधुरी दीक्षित तो अक्सर अपने फैंस को अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए ट्रीट देती रहती हैं। लेकिन इस बार माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने उनके फैंस के लिए अभिनेत्री की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

loksabha election banner

माधुरी दीक्षित के साथ ही उनके पति डॉ. श्रीराम नेने भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। श्रीराम नेने अक्सर अपने व्यस्त शिड्यूल में से समय निकालकर बच्चों और पत्नी के साथ मस्ती करते हुए कई पल अपने कैमरे में कैद करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब हाल ही में श्रीराम नेने ने माधुरी दीक्षित के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित को पहचान पाना भी मुश्किल है।

दरअसल माधुरी दीक्षित के पति डॉ, श्रीराम नेने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने दोनों की ही उम्र काफी कम लग रही है। तस्वीर में माधुरी बिना मेकअप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर क शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'फ्लोरिडा की गर्मियों के बीच में एक गर्म पार्किंग स्पेस में स्कूबा डाइव सीखने से बेहतर कुछ भी नहीं है। नहीं वास्तव में, फ्लोरिडा एक्वीफर बहुत साफ है और हमेशा 70 डिग्री पर है। कुछ ही मिनटों में माधुरी दीक्षित बिना किसी डर के 100 फीट नीचे चली जा रही थीं। इसने दुनिया भर में कई और स्कूबा एडवेंचर्स का आधार बनाया।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

माधुरी दीक्षित की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख माधुरी के दोस्त और फैंस उन्हें 'स्कूल गर्ल' बता रहे हैं। कई लोग कमेंट कर लिख रहे हैं माधुरी बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.