Move to Jagran APP

माधुरी दीक्षित ने शादी की सालगिरह पर दिखाई अनदेखी तस्वीरें, वीडियो शेयर कर दिखाया 22 साल का सफर

अपनी शादी की 22वीं सालगिरह के मौके पर माधुरी दीक्षत ने पति के साथ अपने 22 साल का सफर एक वीडियो के जरिए दिखाया है। इस वीडियो में माधुरी की शादी से लेकर अब तक की तस्वीरें हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 04:43 PM (IST)
पति श्रीराम नेने के साथ माधुरी दीक्षित, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की 'धकधक गर्ल' माधुरी दीक्षित आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। माधुरी दीक्षित ने आज से 22 साल पहले श्रीरम नेने के साथ शादी कर ली थी। माधुरी की शादी को आज यानी 17 अक्टूबर को 22 साल पूरे हो गए हैं। अपनी शादी की 22वीं सालगिरह के मौके पर माधुरी दीक्षत ने पति के साथ अपने 22 साल का सफर एक वीडियो के जरिए दिखाया है। इस वीडियो में माधुरी की शादी से लेकर अब तक की तस्वीरें हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में माधुरी ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी की शादी के दिन से लेकर अब तक की पति श्रीराम नेने के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इस वीडियो में सबसे पहले माधुरी की शादी की तस्वीर हैं। इसके साद लगातार एक एक साल आगे बढ़ते हुए माधुरी और उनके बच्चों की भी तस्वीरें हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

इन तस्वीरों के जरिए माधुरी ने पति श्रीराम नेने के साथ अपना 22 साल का सफर दिखाया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में माधुरी दीक्षित की ही फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'अरे रे अरे ये क्या हुआ' का इंस्टुमेंटर चल रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे साथ के जादूई 22 साल।' माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके इस पोस्ट पर कई फैंस और उनके दोस्त कमेंट कर उन्हें और श्रीराम नेने को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे हैं।

बता दें कि माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने अक्सर कई थ्रोबैक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। बात करें वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.